scriptरोजर फेडरर ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 8 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान | Roger Federer donate 8 corer rupees for fight against Coronavirus | Patrika News
Tennis News

रोजर फेडरर ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 8 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान

Highlight
– स्विटजरलैंड के कमजोर परिवारोंं को ये आर्थिक मदद दी जाएगी
– रोजर फेडरर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस आर्थिक मदद की जानकारी दी है

नई दिल्लीMar 26, 2020 / 12:33 pm

Kapil Tiwari

roger_fedrar.jpg

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनियाभर से मदद के हाथ आगे आ रहे हैं। खेल, फिल्म और राजनीति जगत से कई बड़ी हस्तियां कोरोना प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान कर चुकी हैं। इस बीच स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और उनकी पत्नी मिर्का ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए करीब 8 करोड़ रुपए की धनराशि दान की है।

स्विटजरलैंड के कमजोर परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि राशि स्विटजरलैंड के सबसे जरूरतमंद परिवारों में बांटी जाएगी। फेडरर ने अपने पोस्ट में कहा, ” यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है और किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। मिर्का और मैंने ने निजी तौर पर स्विट्जरलैंड के सबसे कमजोर परिवारों के लिए 8 करोड़ रुपए दान करने का फैसला किया है।”

हमारा योगदान महज एक शुरूआत है- फेडरर

उन्होंने कहा, “हमारा योगदान महज एक शुरूआत है। हम उम्मीद करते हैं कि अन्य लोग भी जरूरतमंद परिवारों की मदद करेंगे। हम मिलकर इस संकट से पार पा सकते हैं। स्वस्थ रहें।”

हाल ही में मैसी ने दान में दिए थे 8 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए इससे पहले दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी अपने देश में एक अस्पताल को 8 करोड़ रुपए की राशि दान में देने का ऐलान किया था।

Home / Sports / Tennis News / रोजर फेडरर ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 8 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो