scriptफेडरर ने 10000 वें एस वाली गेंद बॉल ब्वाय से मांगी | Roger Federer gets his 10 thousand ace from ball boy | Patrika News
Uncategorized

फेडरर ने 10000 वें एस वाली गेंद बॉल ब्वाय से मांगी

विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में रिकॉर्ड आठवें खिताब पर निगाह लगाए
स्विटजरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर
अलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही अपने करियर का
10,000वां एस लगाया ,वह ऐसा करने वाले तीसरे टेनिस खिलाड़ी बन गये और
उन्होंने इस गेंद को पकडऩे वाले बॉल ब्वाय हैरिस खान से यह गेंद मांग ली।

Jul 13, 2017 / 08:22 pm

निखिल शर्मा

Roger Federer

Roger Federer

लंदन। इस वर्ष गजब की फार्म में चल रहे फेडरर ने पहले राउंड का यह मुकाबला अपने नाम किया था। वह अब तक सेमीफाइनल तक का सफर पूरा कर चुके हैं।

डोल्गोपोलोव जिस समय मैच से हटे थे फेडरर पहला सेट 6-3 से जीतने के बाद दूसरे में 3-0 से आगे थे। लगातार 15वीं बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेडरर ने 10 एस लगाए और वह सर्वाधिक एस लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए।

उनके नाम 10,004 ऐस हो गए हैं। इस मामले में इवो कार्लोविच (12,018) पहले और गोरान इवानिसेविच (10,331) दूसरे नंबर पर हैं।

विंबलडन फेसबुक पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में दिखाया गया कि फेडरर ने जैसे ही 10000 वां एस लगाया , हैरिस गेंद लेकर दौड़ पड़े।

जब संवाददाता हैरिस से इस संदर्भ में बात कर रहे थे तो गेंद हैरिस के ही पास थी। फेडरर हैरिस के पास आये और उन्होंने उससे गेंद ले ली। फेडरर ने कहा कि यह गेंद चैरिटी के लिये नीलामी में रखी जायेगी। दोनों ने बाद में एक साथ संवाददाता से बात की।

Home / Uncategorized / फेडरर ने 10000 वें एस वाली गेंद बॉल ब्वाय से मांगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो