scriptदो गांव में हुई खेतों में लगी आग, 15 एकड़ की फसल साफ | 15-acre crop burnt to ashes | Patrika News
टीकमगढ़

दो गांव में हुई खेतों में लगी आग, 15 एकड़ की फसल साफ

नहीं रूक रही फसलों में आग की घटनाएं

टीकमगढ़Apr 09, 2020 / 02:44 pm

anil rawat

15-acre crop burnt to ashes

15-acre crop burnt to ashes

टीकमगढ़. गर्मी का मौसम खेतों में खड़ी फसलों के लिए मुसीबत बनता दिख रह है। जिले में रोज ही फसलों में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। बुधवार को भी कुड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम बनपुरा एवं देरी चौकी के ग्राम पिपरा पचेर में लगी आग में लगभग 15 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से इस आग पर काबू पाया जा सका।


खेतों में खड़ी फसल के लिए विद्युत लाईनों की स्पार्किंग किसानों के लिए समस्या बन गई है। पिछले तीन माह से खेतों में मेहनत कर फसल तैयार कर रहे किसानों को आखिरी समय में यह आग की घटना परेशान कर रही है। ऐसे मेें किसानों की तीन माह की मेहनत बेकार होने के साथ ही पूरे साल के जीवन-यापन का भी संकट खड़ा हो रहा है।

 

 

बुधवार को ग्राम पिपरा पचेर निवासी किसान विमलेश यादव एवं हाजारी लाल यादव के खेत में शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग 5 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्राम बनपुरा निवासी धनीराम के खेत में लगी आग से लगभग 10 एकड़ की फसल धुंआ हो गई। इस घटना के बाद किसानों की आंखों में आंसू बरस रहे थे।


फायर बिग्रेड से बुझी आग: खेतों में फैली इस आग को काबू करने के लिए गांव के दूसरे किसान दौड़े। सभी इन इस आग पर काबू पाने आसपास के खतों की फसलों को जल्द ही काटना शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन फसलें सूखी होने के कारण आग है कि रूकने का नाम हीं नही ले रही थी। किसानों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंंची फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू पाया। फसल जलने से किसान खासे परेशान थे ओर उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Home / Tikamgarh / दो गांव में हुई खेतों में लगी आग, 15 एकड़ की फसल साफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो