scriptखाना बनाते समय जली महिला, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम | A woman burnt while cooking, broke down | Patrika News
टीकमगढ़

खाना बनाते समय जली महिला, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

मुहारा गांव का मामला

टीकमगढ़Apr 09, 2020 / 01:20 pm

Sanket Shrivastava

Vehicles caught fire after pickup-trailer collision, driver burnt alive

Vehicles caught fire after pickup-trailer collision, driver burnt alive

जतारा. थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में भोजन बनाते समय महिला के पल्लू में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ४० वर्षीय महिला बुरी तहर झुलस गई थी। परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्तीकराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। हालात खराब होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मुहारा निवासी पीडि़त बृजलाल जोशी ने पुलिस को दी रिपोर्टमें कहा कि मंगलवार की रात ४० वर्षीय पुत्र वधू सरोज जोशी घर पर सभी के लिए भोजन तैयार कर रही थी। उसी दौरान उसके पल्लू में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। पीडि़त परिवार ने आनान-फानन में पीडि़त को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में भर्तीकराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उस जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जब्त कर लिया है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू
कर दी।

Home / Tikamgarh / खाना बनाते समय जली महिला, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो