scriptगृहस्थी के सामान के साथ ही 3 मोटर साइकिल जली | Fire in cooking | Patrika News
टीकमगढ़

गृहस्थी के सामान के साथ ही 3 मोटर साइकिल जली

मुहल्ले में मची अफरा-तफरी, फायर बिग्रेड की मदद से बुझी आग

टीकमगढ़Jan 21, 2019 / 08:24 pm

anil rawat

Fire in cooking

Fire in cooking

अशोक रजक
पृथ्वीपुर(टीकमगढ़)
नगर के वार्ड क्रमांक 1 में फु ब्बारे के पास एक कच्चे मकान में आग लग गई। यह आग खाना बनाते समय लगी। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे मकान को अपने काबू में कर लिया। मकान में लगी आग को बड़ी मुश्किल से फायर बिग्रेड की मदद से काबू पाया गया। इस आगजनी में पूरा गृहस्थी का सामान जलने के साथ ही यहां पर रखी 3 मोटरसाइकिल और 2 साइकिलें भी जलकर खाक हो गई।
वार्ड क्रमांक 1 में कूरे कुशवाहा के मकान में पाराखेरा निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा किराए से निवास करते है। सोमवार की दोहपर 3 बजे के लगभग धर्मेन्द्र की पत्नि सुमन 27 वर्ष खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक से उठी आग की लपतें सीधे उनके कच्चे कमान के खपरैल तक पहुंच गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती खपरैल झर-झर कर जलने लगा। खपरैल में लगी आग ने जल्द ही सिलेण्डर को अपने कब्जे में ले लिया। इस आगजनी को बचाने का प्रयास कर रही सुमन के दोनों पैर में झुलस गए।

मचा हड़कंप: पूरे मकान में फैली इस आग को देखकर आसपास के घरों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं तत्काल ही इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड इस आग पर काबू पा सकी। इस आगजनी से लगभग एक घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही।
यह हुआ नुकसान: इस आगजनी में धर्मेन्द्र कुशवाहा के मकान में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इसके साथ ही घर में रखे 20 हजार रूपए, जेवरात, 3 मोटर साइकिल और 2 साइकिलें भी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद घायल सुमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।

Home / Tikamgarh / गृहस्थी के सामान के साथ ही 3 मोटर साइकिल जली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो