scriptबारिश डाल सकती हैं स्वतंत्रता के उल्लास में खलल | Independence day | Patrika News
टीकमगढ़

बारिश डाल सकती हैं स्वतंत्रता के उल्लास में खलल

जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं बुधवार को हुई बारिश के कारण परेड ग्राउण्ड पर पानी भर गया हैं।

टीकमगढ़Aug 14, 2019 / 09:16 pm

anil rawat

Independence day

Independence day

टीकमगढ़. स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व आज पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन स्थित परेड़ ग्राउण्ड पर किया जाएगा। आज जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं बुधवार को हुई बारिश के कारण परेड ग्राउण्ड पर पानी भर गया हैं।


स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लेकिन बारिश के कारण ग्राउण्ड की व्यवस्थाएं थोड़ा गड़बड़ा गई हैं। बुधवार की दोपहर को हुई जोरदार बारिश से परेड़ के ट्रेक पर पानी भर गया हैं। प्रशासन द्वारा इस पानी को सुखाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन आसमान में छाए बादलों से अब भी बारिश की संभावना बनी हुई हैं। ऐसे में यदि रात में बारिश होती हैं, तो सुबह से ग्राउण्ड में आयोजन को लेकर परेशानी हो सकती हैं।

 

9 बजे होगा ध्वजारोहण: आज गुरूवार को पुलिस ग्राउण्ड में सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां पर जिले के पालक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। संदेश वाचन के बाद मार्च पास्ट होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद पुरूस्कारों का वितरण किया जाएगा।


सभी कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण: मुख्य आयोजन के पूर्व जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। यहां पर सभी जिला प्रमुख अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सभी शासकीय कार्यालय पर विद्युत सज्जा की गई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो