scriptतालाबों का अस्तित्व खतरे में | khatre me tikamgarh ke talab | Patrika News
टीकमगढ़

तालाबों का अस्तित्व खतरे में

घर का कचरा डालकर कर रहे गंदा

टीकमगढ़May 19, 2019 / 08:05 pm

vivek gupta

khatre me tikamgarh ke talab

khatre me tikamgarh ke talab

टीकमगढ़..जिला मुख्यालय पर पेयजल और निस्तार के मुख्य जलश्रोत तालाब अपने अस्तित्व की लडाई लड रहे है। आधुनिकता की दौड में विकास के नाम पर कही तालाबो के बीच सडक डाली जा रही है तो कही तालाबो में घर कर कचरा लाकर गंदा किया जा रहा है।
पत्रिका ने रविवार को नगर के समीपस्थ तालाबों को देखा तो घाटो पर गंदगी देखी गई। नगर के महेंद्र सागर तालाब, वृंदावन तालाब ,हनुमानसागर तालाब,महाराजपुरा तालाब में बडी मात्रा में पॉलीथिन और घर का कचरा देखा गया। खास बात है कि तालाबों को प्रशासन के द्वारा प्रत्येक वर्ष गहरीकरण करवाया जाता हैं। इसके बाद भी जागरूकता के साथ ही कार्रवाई के अभाव में कचरा फेंकना बंद नही किया जाता।

गंदगी के कारण मरते है जलीय जीव
तालाब में शहर के करीब आधा दर्शन से अधिक गंदे नाले तालाब में जाते है। जिसके कारण तालाब का पानी दूषित हो रहो है। इसमें कई बार जलीय जीवों के मरने की घटनाएं भी हो चुकी है। इसके अलावा लोग इसमें घरों का कचरा सहित अन्य सामग्री भी फेंकते है। जिसके कारण धीरे-धीरे उथला होता जा रहा है। तालाब में कचरा डाला तो जाता है,लेकिन उसमें निकाले जाने के प्रयास नही किए जाते।

 

ध्यान नहीं देते विभाग
नगर पालिका द्वारा तालाब के किनारे सीढियों के साथ पेवर्स बिछाने के साथ बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया। लेकिन उनकी सफाई करवाने से मुंह मोड़ लिया। देखरेख के अभाव में र्सौदयकरण भी किसी मतलब का नहीं रहा। दूसरी ओर जलसंसाधन और मत्स्य विभाग की भी तालाब के प्रति उदासीनता जारी है। तालाब के जल संसाधन के तहत होने वाले नपा यहां कुछ करने के लिए असमर्थता जताती है।
सूखने लगा महेन्द्र सागर तालाब

नगर की आधी आबादी का पोषण करने वाले महेन्द्रसागर तालाब के किनारे से बायपास सडक के निर्माण हो जाने के बाद से ही इसका भरना बंद सा हो गया है। तालाब को भरने वाली नहरो को साफ करने पिछले वर्ष अभियान चलाए गए,लेकिन केवल सोशल मीडिया पर फोटो के नाम रहे अभियान से तालाब को कोई फायदा नही हो रहा है। आलम यह है कि बारिश के शुरूआती दौर के बाद भी तालाब में अपेक्षित पानी नही रहा। कारण जो भी हो लेकिन जिम्मेदारो का ध्यान इस ओर नही है।

इनका कहना है-
तालाबों का गहरीकरण का लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। लोगो से जलश्रोतो को गंदा न करने की अपील करने बैनर लगवाए जाएगें। जुर्माने के साथ अन्य कार्रवाई के लिए संबधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।
सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर टीकमगढ़

Home / Tikamgarh / तालाबों का अस्तित्व खतरे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो