scriptसर्विस रिवाल्वर से हत्या करने वाले एसआई को आजीवन करावास | Lifetime commencement | Patrika News
टीकमगढ़

सर्विस रिवाल्वर से हत्या करने वाले एसआई को आजीवन करावास

3 वर्ष पूर्व ओरछा में की गई थी हत्या, उत्तर प्रदेश के झांसी के सदर थाने में पदस्थ था आरोपी

टीकमगढ़Dec 30, 2018 / 12:32 pm

anil rawat

Lifetime commencement

Lifetime commencement

टीकमगढ़. सर्विस रिवाल्वर से हत्या करने वाले उत्तर प्रदेश के झांसी सदर थाने में पदस्थ रहे एसआई को न्यायालय ने आजीवन करावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर 5 हजार का अर्थदण्ड भी अभिरोपित किया है। लगभग 3 वर्ष पूर्व ओरछा के वार्ड नंबर 7 में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है।
मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक लखनलाल नायक ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व 2 अगस्त 2015 को ओरछा के वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाली मृतिका क्रांति उर्फ मनु की हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना मृतिका के पड़ौसी बबलू पुत्र रामस्वरूप जोगी ने ओरछा पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सूचनाकर्ता की पत्नि ने खोला राज: इस घटना की जांच कर रही पुलिस के सामने सूचनाकर्ता बबलू जोगी की पत्नि शारदा ने पूरा राज खोल दिया। शारदा ने पुलिस को बताया कि मृतिका क्रांति के घर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के झांसी सदर थाने में पदस्थ एसआई दीपक पुत्र शिवसागर दुबे निवासी इच्छावर थाना पेलानी जिला बांदा का आना जाना था। घटना के दिन भी दीपक दुबे अपने साथी ऋतु राज पटेल के साथ उसके घर मोटर साईकिल से आया था। यह लोग दिन भर उसके घर पर रहे। रात्रि 9 बजे के लगभग शारदा को पड़ौस के घर से गोली चलने की आवाज आई तो वह भाग कर क्रांति के घर पहुंची। यहां पर क्रांति का शव जमीन पर पड़ा था और दीपक अपने हाथ में रिवाल्वर लिए हुए थे।

शारदा ने बताया कि दीपक ने उसे देखकर उस पर भी रिवाल्वर तान दी और धमकी दी कि यदि किसी को बताया कि वह उसे भी गोली से मार देगा। इसके बाद वह मोटर साईकिल उठाकर वहां से चला गया। घटना से घबराई शारदा ने अपने पति के आने पर उसे यह तो बताया कि क्रांति घर पर मृत पड़ी है, लेकिन पूरी घटना नही बताई। शारदा के बयान पर पुलिस ने उक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
जांच में सही पाई गई घटना: सदर में पदस्थ एसआई दीपक दुबे के खिलाफ मामला दर्ज होने ेके बाद जब पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी की और उसकी सर्विस रिवाल्वर की जांच कराई तो पूरा मामला साफ हो गया। उसकी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पूरा मामला न्यायालय के सुपुर्द किया। मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश ने आरोपी दीपक दुबे को आजीवन करावास की सजा से दंडित करने के साथ ही 5 हजार का अर्थदण्ड भी अभिरोपित किया है। वहीं घटना के बाद से दूसरा आरोपी ऋतु राज पटेल फरार बना हुआ है।

Home / Tikamgarh / सर्विस रिवाल्वर से हत्या करने वाले एसआई को आजीवन करावास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो