scriptएग्जिट पोल को लेकर क्या बोले केन्द्र और प्रदेश के मंत्री | loksabha chunav exit- poll tikamgarh | Patrika News
टीकमगढ़

एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले केन्द्र और प्रदेश के मंत्री

लोकसभा चुनाव के परिणामो के बाद प्रदेश की राजनीति में उठापटक के आसार

टीकमगढ़May 21, 2019 / 04:41 pm

vivek gupta

loksabha chunav exit- poll tikamgarh

loksabha chunav exit- poll tikamgarh

टीकमगढ़..लोकसभा चुनाव के सभी चरणो के मतदान के बाद एग्जिट पोल भी आ गए। रूझानो में सत्ताधारी पार्टी को बहुमत मिलने की बात कही जा रही है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणो से भाजपा के नेता जहां जश्न के माहौल में है, वही कांग्रेस २३ को परिणाम के इंतजार में है। लोकसभा चुनाव के परिणामो के बाद प्रदेश की राजनीति में उठापटक के आसार के चलते जिले की सियासत भी उफान पर है।

इस बीच भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार एग्जिट पोल से भी अधिक सीटे जीतने का दावा कर रहे है तो प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर कांग्रेस की प्रदेश में १० से १५ सीटे जीतने का दावा कर रहे है। खास बात है कि भाजपा जीतेगी तो यह उसकी टीकमगढ़ लोकसभा के लिए हैट्रिक होगी और यदि कांग्रेस जीती तो उसका अस्तित्व रह जाएगा।

संगठन के साथ मोदी का विकास आया काम
टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार कहते है कि एग्जिट पोल अपनी जगह है। लेकिन पार्टी का आंकलन है कि देश में ३०० से ३५० सीटें भाजपा और सहयोगी दलो की रहेगी। उनका कहना था कि पार्टी में कार्यकर्ता ही सबकुछ होता है।

संगठन के प्रयासो के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो को जनता ने अपना मत दिया है। मोदी के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षो में विकास के नए आयाम लिखे जाएगें। उनका कहना था प्रदेश में एक भी सीट कांग्रेस को नही मिलेगी। वही टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी का कहना था कि केन्द्र में मोदी सरकार के आने के साथ ही प्रदेश के हालात भी बदल जाएगें।

प्रदेश में आएगी १० से १५ सीट
प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का कहना था कि चुनाव के पहले रूझान केवल अनुमान है। पहले भी शाइनिंग इंडिया का हाल देश ने देखा है। उनका कहना था कि प्रदेश में कांग्रेस १० से १५ सीटें जीतकर आएगी। एग्जिट पोल गले नही उतर रहे है। देश का भाग्य पेटियो में बंद है,जिसका परिणाम २३ को जनता के सामने आएगा।

Home / Tikamgarh / एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले केन्द्र और प्रदेश के मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो