scriptघर बैठे मास्क बनाएं, 11 रुपए पाएं | Make a mask while sitting at home, get 11 rupees | Patrika News
टीकमगढ़

घर बैठे मास्क बनाएं, 11 रुपए पाएं

घर बैठे मास्क बनाएं, 11 रुपए पाएं

टीकमगढ़Jun 08, 2020 / 04:25 pm

Sanket Shrivastava

टीकमगढ़. आमजन को कोरोना से बचाव के लिए निश्चित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण मास्क उपलब्ध करवाने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा जीवन शक्ति योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत सभी शहरी वयस्क महिलाएं पात्र हैं। पंजीयन कराने के लिए स्वयं के नाम का बैक खाता क्रमांक एवं आधार क्रमांक अनिवार्य है। पंजीयन के बाद प्रत्येक हितग्राही को सभी जानकारी केवल उसके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ही भेजी जाएगी। संबंधित महिला के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से आदेश प्राप्त होगा। इस एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर आदेशकी प्रति देखी जा सकती है।आदेश प्राप्त होने पर शत-प्रतिशत सूती कपडा का थ्री फ ोल्ड डबल लेयर का मास्क निर्माण कर पंजीकृत नगरीय निकाय के नोडल अधिकारी के पास जमा करने पर पोर्टल पर दर्ज कर नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर पावती दी जाएगी। इसके बाद ११ रुपए प्रति मास्क की दर से हिततग्राही के पंजीकृत खाते में राशि जमा करवा दी जाएगीशहरी की वयस्क महिलाएं अपना पंजीयन कराकर मास्क निर्माण का कार्य कर सकती हैं।

Home / Tikamgarh / घर बैठे मास्क बनाएं, 11 रुपए पाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो