scriptटीकमगढ़ में थमी सांसे, तो पृथ्वीपुर, निवाड़ी और जतारा में एक तरफा रहे रूझान | MP Election result 2018 | Patrika News
टीकमगढ़

टीकमगढ़ में थमी सांसे, तो पृथ्वीपुर, निवाड़ी और जतारा में एक तरफा रहे रूझान

खरगापुर में पहले कांग्रेस रही आगे तो बाद में भाजपा ने नही देखा पीछे मुड़कर

टीकमगढ़Dec 13, 2018 / 12:36 pm

anil rawat

MP Election result 2018

MP Election result 2018

टीकमगढ़. विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में टीकमगढ़ के रूझान दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों एवं समर्थकों के लिए सांसे थमा देने वाले रहे। वहीं पृथ्वीपुर, निवाड़ी और जतारा में पहले राउण्ड से ही प्रत्याशियों की बढ़त का जो सिलसिला रहा वह आखिरी तक चलता रहा। वहीं खरगापुर में शुरूवाती चरणों में पीछे चलने वाली भाजपा ने बाद में ऐसी गति पकड़ी की कांग्रेस प्रत्याशी गणना पूरी होने के पहले ही मतगणना स्थल से रवाना हो गए।
मंगलवार को टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले की पांच विधानसभाओं के लिए हुई मतगणना के बाद आए परिणामों ने सारे कयासों को झुठला दिया। पृथ्वीपुर, निवाड़ी और खरगापुर विधानसभा में जहां कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, वहां के परिणाम पहले ही राउण्ड से एकतरफा होते दिखाई दिए। इसके साथ ही जतारा में भी भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर खटीक ने सभी रूझानों को झुठलाते हुए जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जिले में सबसे कांटे की टक्कर टीकमगढ़ विधानसभा में देखने को मिली। यहां पर आखिरी के दो राउण्ड तक कोई भी यह कहने की स्थिति में नही था कि जीत किसकी होगी। आईए जानते है गणना के राउण्डवार परिणाम।

टीकमगढ़ छोड़ सभी जगह रहे एकतरफा रूझान: मतगणना में टीकमगढ़ विधानसभा को छोड़ शेष सभी जगह के राउण्डवार रूझान से साफ हो रहा था कि कहां कौन प्रत्याशी जीत रहा है। टीकमगढ़ विधानसभा में जहां हर राउण्ड के बाद स्थिति बदल रही थी, तो पृथ्वीपुर, निवाड़ी और जतारा में पहले राउण्ड से ही स्थिति साफ होनी शुरू हो गई थी, कि परिणाम क्या होंगे। इसके साथ ही खरगापुर विधानसभा का परिणाम भी 6वें राउण्ड के बाद बलद गया। 6वें राउण्ड तक जहां कांग्रेस की चंदा सिंह आगे चल रही थी, वहीं इसके बाद राहुल सिंह ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी और फिर उन्होंने पीछे नही देखा। राहुल सिंह की लीड को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चंदा सिंह गौर 13वें राउण्ड के बाद बाहर निकल आई।
राउण्ड टीकमगढ़ पृथ्वीपुर निवाड़ी खरगापुर जतारा
कांग्रेस भाजपा कांग्रेस सपा कांग्रेस सपा कांग्रेस भाजपा भाजपा महान दल
01. ३०८४ २९७० ३३१६ २७८४ ३५०८ २८६५ ३५२० ३३५६ २७२४ १०३८
02. २७३४ ३८७१ २८७० २४७३ ३३६३ १६४९ ३४६६ १६८० ३७५८ ७८२
03. ३३८५ ३६७७ २६३७ १९५१ ३५८६ १९३० २१५३ १९८५ ३६६७ १२६२
04. ४०१८ २९५५ ३२३२ २५५९ २३२६ ३१७४ १८७३ २३३२ ३१७५ १९१९
05. ३८०४ ३३२८ ३३३१ २१३० २५५१ २७५६ २५५९ २८३८ ३३२७ २०७४
06. ३४५६ २९६६ ३७०७ १९०० २७७५ २६३१ २३०१ १७१९ ३५६४ १०७०
07. ३६९६ ३७९४ ३६८५ २४८५ २७४६ २४७४ १९९० ३४६८ ३३१३ १२००
08. ३२०० ३१९५ ३८०२ २१६३ ३५१३ २५०८ २८६० ३०३३ २८२५ १५४०
09. ३३५६ २५३९ २८५७ २५१६ ३९१२ १२२४ २५७४ ३३६६ २९४८ १५४६
10. ३४४७ ३१४५ २८५५ ३०३५ ४३०८ २३९० ३४९९ ३८२४
11. २४०३ २२६३ २०९३ ३०५७ २८३७ २०४२ २८५२ ३३४३
12. २७२४ ४०४६ ३२०१ ३४२० ३४९९ २७४६ ३०११ २३६८
13. २०८३ १९९५ २६५९ ३०३८ २१२४ २८३० २३०९ ३६३३ ३५५० १६३९
१४. २९९४ ३८३९ २८५७ २५७६ २६२२ २०१५ १८९२ ३०४१
़15. ३१२४ ४२३३ २४६१ २६६० २०१३ २४४१ ३१२७ ३६८४
16. २४९३ ३३६३ २२४५ २१०५ १८१३ २६५१ २३४८ २५८८ ३९५५ १७५१
17. ३६५९ ३३८२ —- —- २२९२ ३४७९ ३७२६ ८९३
18. ३३७३ ४८०८ १८९२ १६१९ १६१६ ५२५० ९०८ ९१
19. ३४९३ ३३३२ १७४१ ३४२१

कुल ६२७८३ ६६९५८ ५२४३६ ४४८१६ ४९७३८ ४०९०१ ५१४०१ ६३०६६ ६३३१५ २६६००
मत
नोटा १४०५ ३५९ ४५६ १०९२ २३८५

Home / Tikamgarh / टीकमगढ़ में थमी सांसे, तो पृथ्वीपुर, निवाड़ी और जतारा में एक तरफा रहे रूझान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो