scriptसस्ती बिजली की भरपाई भी होगी जनता से | New Electricity Policy Recovery Affordable Electricity Public | Patrika News
टीकमगढ़

सस्ती बिजली की भरपाई भी होगी जनता से

महिला कांग्रेस की बैठक में पहुंची प्रदेश प्रभारी एवं पदाधिकारी

टीकमगढ़Jul 07, 2018 / 10:31 am

vivek gupta

New Electricity Policy Recovery Affordable Electricity Public

New Electricity Policy Recovery Affordable Electricity Public

टीकमगढ़.महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी किट्टू ग्रेवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कविता पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रमा चौहान, संभाग प्रभारी सपना चौरसिया, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर एवं यादवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी किट्टू ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के शासन से जनता परेशान है, इनके झूठे वादों ने जनता का मन तोड़ दिया है। जिससे जनता अब आगामी चुनावों में इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों के दौरान जीतने वाले प्रत्याशियों को मौका देगी। लिधौरा महिला थाना प्रभारी से भाजयुमो पदाधिकारी द्वारा मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सत्ता के मद में चूर हैं।

आगामी छह माह बाद कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही जनता राहत महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज कांग्रेस की देन है। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को आरक्षण वाला बिल सदन में पारित कराया जाएगा।

 

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष कविता पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और भाजपा के कुशासन के विरूद्ध जनता को कांग्रेस के रूप में सही विकल्प उपलब्ध है। इसलिए इस बार सत्ता परिवर्तन अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार 200 रूपए में बिजली उपलब्ध कराने का वादा कर रही है परंतु इसकी भरपाई भी आम जनता से ही होगी।

ऐसे में जनता ही पिसेगी, उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा महंगी बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले केवल वादे करते हैं। स्विस बैंक से कालाधन वापस लाना, हर खाते में 15 लाख देना, राम मंदिर जैसे कई मुद्दे हैं जिस पर भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विनीता अग्रवाल, मंडी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमारी द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष भावना सिरवैया, शहर अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, मंडी उपाध्यक्ष रचना खटीक, मुन्नी शुक्ला, सरिता बुन्देला, मीरा रैकवार, सीमा सोनी, परवीन, फरीदा, देवेन्द्र नापित, डॉ. इसरार मोहम्मद, अरविन्द खटीक, गिरधारीलाल कबीर, अर्चना चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Home / Tikamgarh / सस्ती बिजली की भरपाई भी होगी जनता से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो