टीकमगढ़

बोरवेल में तीन दिन से फंसा है प्रहलाद, अब भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में 53 घंटों से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन…।

टीकमगढ़Nov 06, 2020 / 06:40 pm

Manish Gite

child rescue

निवाड़ी/टीकमगढ़। बुधवार सुबह से लेकर शुक्रवार को दोपहर तक बोरवेल में फंसे बालक को अब तक नहीं निकाला जा सका है। 48 घंटे बाद से प्रहलाद नामक 5 साल के बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह के बाद से बच्चे की तरफ से कोई हरकत नहीं हो रही है, इसलिए सभी लोग चिंतित है। बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जो 65 फीट पर उलटा लटका हुआ है।

 

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सैतपुरा गांव में बुधवार को सुबह प्रहलाद नामक बालक खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ, आर्मी और स्थानीय पुलिस प्रशासन का संयुक्त आपरेशन बच्चे को बचाने के लिए चल रहा है।

 

Live Updates

 

06.65 pm

एनडीआरएल और आर्मी का संयुक्त आपरेशन प्रहलाद को बचाने का काम कर रहा है। रेस्क्यू दल धीरे-धीरे प्रहलाद तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। शाम तक उसे निकाला नहीं जा सका था।

2.50 pm

बच्चे के करीब पहुंचने वाला है रेस्क्यू दल। दो गड्ढों के बीच चल रहा है सुरंग बनाने का काम। बुधवार सुबह 9.55 बजे से बोरवेल में फंसा है 5 साल का प्रहलाद।

2.30 pm

प्रहलाद के परिवार के लोग कर रहे हैं भगवान से प्रार्थना। कई शहरों में लोगों ने मंदिरों में भगवान से प्रार्थना की। कल ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी मंदिर में प्रहलाद की सलामती की प्रार्थना की।


2.23 pm

प्रहलाद को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू आपरेशन को गांव समेत देशभर के लोग मीडिया की खबरों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

2.00 Pm

-सेना, एनडीआरएस और स्थानीय प्रशासन का संयुक्त आपरेशन चल रहा है। बच्चा 65 फीट नीचे फंसा हुआ है, जबकि बोरवेल की गहराई 200 फीट है।

 

11.30 am

कलेक्टर का कहना है कि बच्चे के नजदीक पहुंचने में फिलहाल 3-4 घंटे का वक्त लग सकता है।

 

11.00 am

कलेक्टर ने क्षेत्र में धारा 144 लगाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा है कि बच्चे को निकालकर नजदीकी अस्पताल झांसी ले जाया जाएगा।

 

10.30 am

-कलेक्टर आशीष भार्गव ने बताया कि बोरवेल के समानांतर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके बाद अब दोनों गड्ढों के बीच सुरंग का काम किया जा रहा है। इसे बहुत ही सावधानी से किया जाएगा, जिससे सुरंग का कोई हिस्सा धंस न जाए।

 

10.00 am

-प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। रातभर से चल रहा है खुदाई का काम।

 

9.00 am

बोरवेल में फंसे बच्चे तक लगातार आक्सीजन सप्लाई पहुंचाई जा रही है।

 

8.00 am

प्रशासनिक और बचाव दल ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ रात भर बचाव कार्य में लगा रहा।

 

mg4.png

बुधवार सुबह से फंसा है बालक

सैतपुरा गांव में बुधवार सुबह करीब 9:55 बजे हरिकिशन कुशवाहा का बेटा प्रहलाद उम्र 4 साल खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया, जिसकी सूचना पर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अभी भी लगातार जारी है, मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासन की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं।

mg3.png

सेतपुरा गांव से अशोक रजक की रिपोर्ट…।

Home / Tikamgarh / बोरवेल में तीन दिन से फंसा है प्रहलाद, अब भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.