scriptतीसरा आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम था घोषित | owner killing | Patrika News
टीकमगढ़

तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम था घोषित

प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

टीकमगढ़Jan 24, 2020 / 11:34 am

anil rawat

owner killing

owner killing

टीकमगढ़. प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने आरोपी चाचा को बीती रात चंदेरा तिगैला के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी चाचा के पास से मृतक और उसकी भाभी का मोबाइल भी जब्त किया है।


16 जनवरी को पुलिस को पचौरा निवासी जयकुमार अहिरवार 22 वर्ष का शव बोरे में बंद मिला था। इस घटना में पुलिस ने प्रेमिका के भाई घनेन्द्र उसके पिता राजेन्द्र एवं चाचा देवेन्द्र सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी घनेन्द्र एवं उसके पिता राजेन्द्र सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चाचा देवेन्द्र सिंह उर्फ दिब्बू फरान बना हुआ था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

 

चंदेरा तिगैला से किया गिरफ्तार: बुधवार की रात्रि बम्हौरीकलां थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार को सूचना मिली थी कि आरोपी देवेन्द्र चंदेरा तिगैला के पास देखा गया है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद तत्काल टीम का गठन कर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सिंह को चंदेरा तिगैला के पास से गिरफ्तार कर लिया।


मिला मृतक का मोबाइल: पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सिंह के पास से मृतक राजकुमार एवं उसकी भाभी का मोबाइल भी जब्त किया है। यह दोनों मोबाइल देवेन्द्र सिंह ने नष्ट करने के लिए ले लिए थे। मृतक राजकुमार घटना के समय अपनी भाभी का मोबाइल अपने साथ लिए हुए थे। वहीं देवेन्द्र ने यह मोबाइल घटना के बाद उसकी जेब से निकाल लिए थे और इन्हें कनेरा चौकी के आगे कुरेंचा बांध के पास फैंक दिया था। यह मोबाइल देवेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुरेंचा बांध से बरामद कर लिए है।

Home / Tikamgarh / तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम था घोषित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो