scriptआजीविका का साधन नहीं राजनीति- उमा भारती | People win Rahul, MLA, my increased responsibility | Patrika News
टीकमगढ़

आजीविका का साधन नहीं राजनीति- उमा भारती

खरगापुर क्षेत्र के 7 स्थानों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सभाएं आयोजित की गई। चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का शॉलश्रीफल से सम्मानित किया गया।

टीकमगढ़Jan 18, 2019 / 06:29 pm

akhilesh lodhi

People win Rahul, MLA, my increased responsibility

People win Rahul, MLA, my increased responsibility

टीकमगढ़.खरगापुर क्षेत्र के 7 स्थानों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सभाएं आयोजित की गई। चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का शॉलश्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभाओंं में केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने कहा कि राजनीति आजीविका का साधन नहीं है। यह जनता की सेवा करना है। खरगापुर विधान सभा की जनता जीती है। राहुल को विधायक बनाया और मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में भले ही कॉग्रेस की सरकार बनी। लेकिन टीकमगढ़ जिले में भाजपा की ही सरकार बनी है।
शुक्रवार की सुबह १ बजे केंद्रीय मंत्री उमा भारती बल्देवगढ़ के सर्किट हाउस पहुंची। वहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओंं को फूलमालाओं और शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। इसके साथ ही केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खरगापुर विधानसभा लगातार वर्ष १९८३ से जीतती आई है। वर्ष २०१३ के चुनाव में अहंकार और लापरवाही के कारण यह सीट गवानी पड़ी। ५ साल तक खरगापुर की जनता के सिर पर भारी बोझ रहा। जिसे वर्ष २०१८ के चुनाव में खरगापुर के मतदाताओं ने अपने सिर से बोझ उतार कर चेन की सांस ली। कें द्रीय मंत्री ने कहा कि यह सीट खरगापुर की जनता ने जीती है। राहुल सिंह को विधायक बनाया और मेरी जिम्मेदारी बढ़ी है।
प्रदेश में भले ही कॉग्रेस की सरकार बनी,लेकिन टीकमगढ़ भाजपा की है सरकार
केंंद्रीय मंत्री उमाभारती ने खरगापुर कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में भले ही कॉगे्रस ने अपनी सरकार बनाई हो। लेकिन टीकमगढ़ जिले में 5 सीटों में 4 सीटें भाजपा के प्रत्याशियों ने जीती है। इसके साथ ही कहा कि बुंदेलखण्ड विकास के लिए बनाई गई योजनाओं का कार्य शुरू करें। सरकार सिंचाई के साथ घर-घर पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मृद्रा योजना में खरगापुर विधानसभा का प्रत्येक युवा इस योजना का लाभ ले। लाभ लेकर स्यवं मालिक बने, वह किसी की चाकरी न करें।

इनका किया गया शॉलश्रीफ ल से सम्मान
विधानसभा चुनाव में जिन कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शॉल श्रीफल से सम्मानित किया है। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता रामगोपाल नायक, रामदयाल नायक, नत्थू कुशवाहा, राधेश्याम तिवारी, जमुना यादव, रतीराम नापित,दयाराम लोधी, महीप सिंह किलेदार, जमुना तिवारी, ईमलाना सरपंच लक्ष्मन लोधी, राजेंद्र गुप्ता के साथ अन्य कार्यक ताओं को सम्मानित किया गया है।
जनधन योजना का ले लाभ
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जन धन योजना आज तमाम किसान भाइयों के लिए बनाई गई है। इस योजना में किसानों एवं मजदूरों को सुविधा प्राप्त होगी, वही आयुष्मान भारत के द्वारा लोगों के लिए जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और कोई लंबी बीमारी के कारण पीडित है , तो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर एक कार्ड प्राप्त होगा। जिस कार्ड की मदद से सभी लोगों के लिए शासन 5 लाख तक का निशुल्क इलाज करवाएगी। किसान भाई मजदूर एवं बेरोजगार लोगों के लिए लोन सुविधा की भी व्यवस्था की गई है। जिन व्यक्तियों को लोन लेने में बैंक कर्मचारी के साथ अन्य अधिकारी परेशान करते हैं तो उसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक राहुल सिंह को तत्काल दे।
इन जगहों पर किए गए कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जनसभाएं बल्देवगढ़, भेलसी, खरगापुर, कुडीला, दूवदेई, चंदेरी, देरी, पचेर और पलेरा में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राहुल सिंह, पूर्व रेडक्रॉस अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, राम गोपाल नायक, मंडल अध्यक्ष सुंदर तिवारी,बड़ी राजाराम, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल चौरसिया, अरविंद जैन, देवकीनंदन गुप्ता, लक्ष्मण चौरसिया ,मनसुखलाल आदिवासी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Tikamgarh / आजीविका का साधन नहीं राजनीति- उमा भारती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो