scriptगैस के रिसाव से मकान में लगी आग, ग्रहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक | Police and fire brigade did not reach the spot | Patrika News
टीकमगढ़

गैस के रिसाव से मकान में लगी आग, ग्रहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

खरगापुर थाना क्षेत्र के रतनगुवां गांव में गैस रिसने से घर में आग लग गई। घर में रखा ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

टीकमगढ़Aug 18, 2019 / 08:43 pm

akhilesh lodhi

 Police and fire brigade did not reach the spot

Police and fire brigade did not reach the spot

टीकमगढ़.खरगापुर थाना क्षेत्र के रतनगुवां गांव में गैस रिसने से घर में आग लग गई। घर में रखा ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जहां पीडि़त को १ लाख ५० हजार से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की सूचना सरपंच और पटवारी के साथ पुलिस को दी गई। घटना का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी।
रतनगुवा निवासी पीडि़त अशोक पुत्र गोकल राजपूत और परम लाल लोधी ने बताया कि बिगत दिनों गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। उसी दौरान चाय बनाने के लिए घर में गैस को जलाया। गैस जलाते ही पूरे घर में आग फैल गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने हैंडपंप के साथ ट्यूबवेल के पानी से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग ने ग्रहस्थी के सामान को जलाकर राख कर दिया था। पीडि़त ने बताया कि घर में १० क्विांटल गेंहू, १२ हजार रुपए, हजारों के कपड़े, कृषि संबंधी यंत्र, जरूरी दस्तावेज के साथ बच्चों की काफी
किताबें जलकर राख हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों सहित पीडि़त ने सरपंच और पटवारी को दी गई। उनके द्वारा मौके का पंचनामा बनाया गया। जिसमें ८० हजार रुपए का नुकसान बताया गया है। पीडि़त ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड
आग की घटना को देख ग्रामीणों ने फायर बिगे्रड और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामोणों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। पीडि़त ने कहा कि आग की घटना से ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। जिससे पीडि़त को खाने की लाले पड़ गए है। इसके साथ ही पीडि़त को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।

Home / Tikamgarh / गैस के रिसाव से मकान में लगी आग, ग्रहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो