scriptउप्र और मप्र बोडर्र पर पुलिस पहरा, पैदल भी नहीं निकल पा रह लोग | Police are tightly guarded on UP and MP Bodro | Patrika News
टीकमगढ़

उप्र और मप्र बोडर्र पर पुलिस पहरा, पैदल भी नहीं निकल पा रह लोग

मप्र और उप्र के जिलों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए आवागमन बंद किया गया है।

टीकमगढ़May 06, 2021 / 08:36 pm

akhilesh lodhi

 Police are tightly guarded on UP and MP Bodro

Police are tightly guarded on UP and MP Bodro

टीकमगढ़.मप्र और उप्र के जिलों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए आवागमन बंद किया गया है। दोनों प्रदेश के बोडर्रों पर बैरीकेट्स के साथ बांस की बल्लियां को जमीन में जमा दिया है। जिससे पैदल आने वाला व्यक्ति भी नहीं निकल पाए। लेकिन दोनों प्रदेशों के लोगों ने अलग से रास्ता बना लिया है। जहां सक आवागमन शुरू हो गया है। जिन्हेे रोकने का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है।
जिले के बानपुर रोड, महरौनी रोड, सोजना के साथ कैलगुवां रोड को पुलिस के साथ राजस्व अधिकारियों ने बंद कर दिया है। प्रत्येक रोड पर जवानों के साथ अन्य कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। लेकिन उप्र के ललितपुर जिला और मप्र के टीकमगढ़ जिले के लोगों ने दूसरा रास्ता बना लिया है। जहां उस रास्ते से आवागमन भी बना हुआ है। जिसे रोकने में पुलिस नाकाम बनी हुई है।
महरौनी और बानपुर रोड का आवागमन बंद
महरौनी रोड पर खिरिया पुलिस चौकी के जवान तैनात है। जहां से आवागमन बंद किया गया है। जब तक दोनों प्रदेशों में कोरोना कफ्र्यू लगाया गया है। तब तक बोडर्रो को बंद रखे जाने की बात की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा लागातार निरीक्षण किया जा रहा है।
मऊघाट और कनेरा के साथ पूराकलंा बंद
मऊघाट को एसडीओपी, एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा सीमाओं को बंद किया गया था। मुख्य सड़क के पुल और सड़क को बैरीकेट्सों के साथ बांस की बल्लियां से बंद किया गया है। जहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन दोनों प्रदेशों के लोगों ने दूसरा रास्ता खोज लिया है। जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है।
इन स्थानों से आ रहे लोग
टीकमगढ़ के नजदीक मिनौरा, बरीघाट, धनवाहा, अस्तौन, भदौरा, नयाखेरा, बडोरा, मोहनगढ़ के मालपीथा, मस्तापुर, पूराकलां, जतारा के बैडरी, सिमर्रा खुर्द, महेबा चक्र, खरौ के साथ अन्य स्थानों ने लोगों ने रास्ता बना लिया है। जो कोरोना कफ्र्यू में संक्रमण की चैन तोडऩे में मद्द नहीं कर रहे है।
अस्तौन और डूडा से बनाया गया रास्ता
स्थानीय लोगों का कहना था कि विवाह कार्यक्रमों का चलन भी इस समय है। बरातों के साथ निमंत्रण करने वाले भी उप्र और मप्र में आ रहे है। जबकि दोनों प्रदेशों की सीमाएं बंद है। इसके बाद भी सुबह और शाम दोनों प्रदेशों के लोग दिखाई दे रहे है। जबकि प्रशासन द्वारा मुख्य सड़कों पर कर्मचारियों की तैनात सख्त की गई है। इसके बाद भी आवागमन पर रोक नहीं लग पा रही है।


यहां से भी आ रहे लोग, लेकिन नहीं रूक रहे लोग
स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह ७ बजे से ११ बजे तक उप्र के लोगों का आना जाना बना रहता है। जमनी नदी खाली होने के कारण रास्ते भी कई बना लिए गए है। जहां से लोग कभी-कभी तो दिन भर निकलते रहते है। जिन्हे रोकने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है।
बोडर्रो का प्रशासन कर रहा निरीक्षण
जब से उप्र और मप्र के बोडरों को बंद किया गया है। तब से प्रशासन द्वारा सुबह, दोपहर और शाम को निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मचारियों को लगातार हिदायत दी जा रही है। किसी भी हालत में किसी को प्रदेश पार नहीं किया जाएगा। अगर अधिक जरूरत होगी तो प्रशासन से अनुमति लेकर कार्य करवाया जाएगा। जिससे संक्रमण की जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

Home / Tikamgarh / उप्र और मप्र बोडर्र पर पुलिस पहरा, पैदल भी नहीं निकल पा रह लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो