scriptदिन में सख्त दिखे पुलिसकर्मी, रात को लोगों के हालचाल जाने | Policemen are strict during the day, knowing the well being of the peo | Patrika News
टीकमगढ़

दिन में सख्त दिखे पुलिसकर्मी, रात को लोगों के हालचाल जाने

दिनभर आराम नहीं करें, घर का काम करें तो रात को नींद भी अच्छी आएगी

टीकमगढ़Mar 28, 2020 / 11:58 am

Sanket Shrivastava

 nagaur

policemen

टीकमगढ़. आप दिन भर सो रहे है, तो रात को नींद कहां आएगी। घर के कामों में हाथ बंटाए। थकान होगी तो रात को समय से सो जाएंगे। घबराए नहीं यह समय भी कट जाएगा। दिन में बाहर निकलने वालों से सख्ती से पेश आ रही पुलिस रात को कुछ ऐसे ही अंदाज में लोगों से दिल्लगी कर पुलिस उनका मन हल्का कर रही है।
पूरे दिन सडक़ों पर सजगता से तैनात कर रह लोगों को बाहर निकलने से रोकने वाली पुलिस रात को भी आराम नहीं कर रही है। रात को एसपी अनुराग सुजानिया खुद भी पुलिस बल के साथ बस्तियों में घूम रहे है। यहां पर छतों और बालकनी में खड़े लोगों से तमाम बातें हो रही है। हंसी मजाक हो रहा है। शुक्रवार की रात शहर में मोटे का स्टेट बैंक चौराहा, नजाईरोड़, राजमहल, मोटे का मोहल्ला सहित तमाम क्षेत्रों में एसपी सुजानिया, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मोर्य एवं पुलिस का अन्य स्टॉफ पहुंचा। यहां पर अपने घरों से बाहर झांक रहे लोगों से एसपी ने पूछा कि क्या हाल है। लगातार घर में रह कर कैसा लग रहा है। इस पर लोगों कहा कि सर, क्या बताएं। कितना आराम करें। दिन को सो लेते है तो रात को नींद नहीं आती। सुबह देर से उठते है, तो दिन का पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। इस पर एसपी ने कहा कि दिन में क्यों सो रहे है। अब तो काम वाली भी नहीं आ रही है। परिवार का हाथ बंटाए।घर के काम का मजा ले। थक जाएंगे तो पूरी रात आराम से सोएंगे ओर सुबह भी समय से उठेंगे। इस पर पूरे बाजार में ठहाका गूंज उठे। एसी ने लोगों से कहा कि आप लोग घबराए नहीं। यह एकांतवास का समय है। ईश्वर का ध्यान करें।
13 दुकानों पर कार्रवाई
बल्देवगढ़. लॉकडाउन के बाद भी अनावश्यक सामान की दुकान खोलने वाले 13 दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाइ्र की गई है। शुक्रवार को नगर सहित खरगापुर में प्रशासन के निर्देशन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शासन द्वारा कोरोना के चलते केवल राशन, फल, दूध, सब्जी एवं मेडीकल की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। बल्देवगढ़ के 10 एवं खरगापुर के 3 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाईकी है।

Home / Tikamgarh / दिन में सख्त दिखे पुलिसकर्मी, रात को लोगों के हालचाल जाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो