scriptचैत्र नवरात्रि से शुरू होगी महाआरती, दे रहे न्यौता | Shri Ram Navami | Patrika News
टीकमगढ़

चैत्र नवरात्रि से शुरू होगी महाआरती, दे रहे न्यौता

वहीं चैत्र नवरात्रि से शहर में जगह-जगह भगवान श्रीराम की महाआरती का क्रम शुरू हो जाएगा।

टीकमगढ़Apr 04, 2019 / 09:13 pm

anil rawat

Shri Ram Navami

Shri Ram Navami

टीकमगढ़. श्रीराम नवमीं के पर्व को लेकर शहर में जोरों से तैयारियां की जा रही है। सुबह से पूरे शहर का माहौल धर्ममय हो रहा है। वहीं चैत्र नवरात्रि से शहर में जगह-जगह भगवान श्रीराम की महाआरती का क्रम शुरू हो जाएगा। इसके लिए भी परिवार के सदस्यों ने पहले से तैयारियां कर ली है।


पिछले 6 दिनों से शहर में निकल रही प्रभातफेरी से पूरे शहर में श्रीराम नवमीं का उल्लास छाया हुआ है। अब चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही यह उल्लास और उमंग और भी बढ़ जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार द्वारा जहां सुबह से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि के समय भगवान श्रीराम की महाआरती की जाएगी। सुबह से निकल रही प्रभातफेरी में गूंज रहे श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर का माहौल धर्ममय होता दिखाई दे रहा है।

 


महाआरती हुई तय: श्रीराम जन्मोत्सव परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि से पूरे शहर में भगवान श्रीराम की महाआरती की जाती है। नवरात्रि में 9 दिन होने वाले इस महाआरती की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कौन सी आरती कहां होगी और और कौन कराएगा, इसका पूरा लेखा-जोखा तय हो चुका है। यह आरतियां क्षेत्र के अनुसार होगी। महाआरती के पूर्व उस क्षेत्र में सूचना देकर यह कार्यक्रम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।

अतूत की गली में हुआ स्वागत: गुरूवार को सुबह से निकली प्रभातफेरी का अतूत की गली में स्वागत हुआ। यहां पर राजेश साहू के निवास पर श्रीराम की आरती की गई। आरती के बाद सभी राम भक्तों को स्वलपाहार कराया गया। इसके पूर्व श्रीरामजन्मोत्सव परिवार ने शिवनगर, ब्राह्मण कॉलोनी, सुभाषपुरम सहित पूरे सिविल लाइन क्षेत्र में आमंत्रण-पत्रों का वितरण किया।

Home / Tikamgarh / चैत्र नवरात्रि से शुरू होगी महाआरती, दे रहे न्यौता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो