scriptयहां नहीं नपा और जिला प्रशासन की नजर, जहां पर बज रही खतरे की घंटी | Troubled CC road | Patrika News
टीकमगढ़

यहां नहीं नपा और जिला प्रशासन की नजर, जहां पर बज रही खतरे की घंटी

नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड २६ और वार्ड २ के बीच मेें पांच वर्ष पहले सीसी सड़क निर्माण किया गया था। जो कुछ ही महीनों में फट कर तितर बितर हो गया।

टीकमगढ़Jan 24, 2022 / 08:48 pm

akhilesh lodhi

 Troubled CC road

Troubled CC road


टीकमगढ़.नगरपालिका क्षेत्र का वार्ड २६ और वार्ड २ के बीच मेें पांच वर्ष पहले सीसी सड़क निर्माण किया गया था। जो कुछ ही महीनों में फट कर तितर बितर हो गया। जहां से चार पहिया वाहनों का निकलना इस समय किसी खतरे से कम नहीं है। अगर निकल ही गए तो भगवान ही मालिक है। ऐसा ही नजारा शनिवार की दोपहर अनगढ़ा तालाब पर देखने को मिला है। जहां चार पहिया मालवाहक वाहन के पहिए फसे थे और वाहन ढगमगा रहा था। छोटी सी गलती चालक की जान को नुकसान पहुंचा सकती थी। जहां वाहन चालक निर्माण एजेंसी और जिला प्रशासन को कोशते नजर आए।
शनिवार की दोपहर अयोध्या वस्ती अनगढ़ा और कुशवाहा मोहल्ला अनगढ़ा के बीच तालाब की बंधान पर पांच वर्ष पहले सीसी सड़क निर्माण की गई थी। लेकिन उसकी नींव कमजोर होने से सीसी फट गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर सीसी की आधी किनारे टूट गई है। उस टूटे सीसी के टूकड़े पर वाहन जाने से वाहन ढगमगाने लगता है। जहां पर एक नहीं पांच सालों में कई चार पहिया वाहनों को नुकसान झेलना पड़ा। उसके बाद भी जिम्मेदार गहरी नींद में सोए हुए है। निर्माण एजेंसी का भी उस ओर ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह सीसी सड़क लोगों की सुरक्षा के लिए निर्माण नहीं की गई है। यह सड़क कमाई के लिए निर्माण की गई है। जिसके कारण कुछ ही महीनों में टूटकर और फटकर बिखर गया है। जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिल रहा है। ऐसी ही स्थिति बंडा नाला और वृदावन तालाब की सीसी सड़क की होती जार ही है।

केस-०१
बुडेरा निवासी वाहन मालिक फिरोज खान ने बताया कि सुबह बुडेरा से टीकमगढ़ के लिए अनाज लेकर निकले थे। सागर हाइवे से शोर्ट रास्ता अनगढ़ा कुशवाहा और अयोध्या वास्ती से होते हुए नए बस स्टैंड जल्दी पहुंचने के लिए लोडिंग वाहन लेकर आए थे। लेकिन अनगढ़ा के तालाब बंधान की सीसी सड़क टूटी और फटी पड़ी है। जहां वाहन फस गया था। हल्की जगह से वाहन को निकालने में दो घंटे लग गए है। इस टूटी सड़क पर वाहन पलटे-पलटे बचा है। जान और नुकसान बच गया है। अब इस रास्ते से कभी नहीं आएगें।

 

केस-०२
अनगढ़ा मोहल्ला निवासी जगदीश कुशवाहा और रामू कुशवाहा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रांली में गिट्टी और रेत भरकर खेत पर जाना था। लेकिन सीसी स ड़क के टूकड़े टूटे पड़़े है। जहां से वाहन को पलटने का डर बना रहता है। यह सड़क लोगों को सुविधा की जगह मुशीबत बन गई है। एजेंसी ने यह सड़क अपने फायदे के लिए निर्माण की है। इस जांच होना चाहिए और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई होना चाहिए।
केस-०३
सातखेरा निवासी रोहित राजपूत और बडागांव धसान निवासी शाहिल खान ने बताया कि नए बस स्टैंड के लिए सबसे नजदीकी वाला रास्ता अनगढ़ा का है। इस सड़़क की दरारों में बाइके पहिए फस जाते है। जहां से रफ्तार से गिरकर चौटिल हो जाते है। इस प्रकार के घटिया निर्माण की जांच किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों ने उठाई है।
केस-०४
राजम आदिवासी, किशोरी आदिवासी और ने बताया कि यह सड़क वाहनों के लिए अच्छी नहीं है। इस सड़क पर जल्दी के चक्कर में प्रतिदिन वाहन चालक गिरते रहते है। कई बार दो पहिया वाहन बड़ी दरारों में फसकर तालाब और खाई में गिरते देखे गए है। उसके बाद भी नपा और जिला प्रशासन का ध्यान सुरक्षा की ओर नहीं है।
इनका कहना
वह सीसी सड़क निर्माण जिस भी एजेंसी द्वारा किया गया है। उसकी जानकारी करके जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए सड़क की मरम्मत की जाएगी। जिससे लोगों के आवागमन में परेशानियां नहीं हो।
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़।

Home / Tikamgarh / यहां नहीं नपा और जिला प्रशासन की नजर, जहां पर बज रही खतरे की घंटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो