scriptडॉ. वीरेन्द्र कुमार बनाए गए प्रोटेम स्पीकर | virendr kumar protem speker | Patrika News
टीकमगढ़

डॉ. वीरेन्द्र कुमार बनाए गए प्रोटेम स्पीकर

टीकमगढ़ को एक बार फिर संसद में मिला मान

टीकमगढ़Jun 12, 2019 / 11:37 am

vivek gupta

virendr kumar protem speker

virendr kumar protem speker

टीकमगढ़..मप्र के साथ ही बुन्देलखंड को एक बार फिर देश की संसद में सम्मान मिला है। टीकमगढ़ लोकसभा से हैट्रिक लगाने वाले और लगातार ६ बार के सांसद डॉ वीरेन्द्र कुमार को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इससे पहले लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के लिए बरेली से सांसद संतोष गंगवार और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का नाम सामने आए थे।
लेकिन भाजपा नेतृत्व ने दोनों नाम खारिज कर डॉ कुमार की सादगी और वरिष्ठता को सम्मान दिया है। अपनी सादगी और चौपालो के लिए पहचाने जाने वाले डॉ कुमार पिछली मोदी सरकार में केन्द्रीय महिला एंव बाल विकास राज्यमंत्री रहे है।

आरएसएस से जुड़े डॉ कुमार टीकमगढ़ से तीन बार लोकसभा सदस्य रहने के साथ ही सागर लोकसभा से भी तीन बार के सांसद रहे है। भाजपा के दलित चेहरा के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ कुमार अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं । क्षेत्र में कहीं भी आने जाने के लिए बाईक से लेकर ऑटो और घर जाने पर स्कूटर की सवारी करते देखे जाते है।

27 फरवरीए 1954 को जन्मे कुमार 1996 में सागर से 11 वीं लोकसभा में पहली बार सांसद बने। तब से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2004 तक सागर से जीते। परिसीमन के बाद टीकमगढ़ सीट से 2009 और 2014 के बाद २०१९ के चुनाव में कांग्रेस को साढे तीन लाख वोटो से हराया। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ कुमार १७ जून को सांसदो का शपथ दिलाने के बाद स्पीकर भी हो सकते है।

2019 लोकसभा चुनाव में डॉ. खटीक ने टीकमगढ़ लोकसभा से भारी मतों से विजय हासिल की थी। पिछली मोदी सरकार में डॉ. खटीक महिला बाल विकास राज्य मंत्री भी बनाए गए थे। सांसद खटीक को लोकसभा प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.नंदकिशोर , मंडल अध्यक्ष डॉ. सुरेश तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवेद्र खरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेश पटेरिया, लाखन सिंह यादव, जिला मंत्री अनूप दुबे , अमित गुप्ता, रजत खरे ,सत्यदेव तिवारी, मुकेश दांगी, पवन चतुर्वेदी, मयंक साहू, संजीव दुबे मौजूद रहे।

Home / Tikamgarh / डॉ. वीरेन्द्र कुमार बनाए गए प्रोटेम स्पीकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो