scriptएक पखवाड़े से न्यूनतम स्तर पर स्थिर है पारा, लोग हलाकान | Winter storm | Patrika News
टीकमगढ़

एक पखवाड़े से न्यूनतम स्तर पर स्थिर है पारा, लोग हलाकान

पिछले वर्ष ज्यादा सता रही थी सर्दी, शुक्रवार को दूसरी बार पारा पहुंचा 5.5 पर

टीकमगढ़Dec 29, 2018 / 01:15 pm

anil rawat

winter in rajasthan

Winter storm

टीकमगढ़. पिछले एक पखवाड़ा से पारा न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को पारे में फिर से 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह इस माह में दूसरी बार 5.5 डिग्री पर पहुुंच गया। पारे में लगातार जारी गिरावट से लोगों को खासी सर्दी का अहसास हुआ और लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं दिन का समय भी लोगों ने धूप में ही व्यतीत किया। विदित हो कि पिछले वर्ष दिसम्बर का आखिरी सप्ताह और भी सर्द बना हुआ था।
इन दिनों सर्दी अपने सबाब पर बनी हुई है। जिले का न्यूनतम पारा पिछले एक पखवाड़े से दहाई के अंक से नीचे बना हुआ है। पिछले एक पखवाड़े में देखा जाए तो 9 दिनों जिले का न्यूनतम पारा 5 और 7 डिग्री के बीच दर्ज किया है। लंबे समय बाद लोगों को लगातार एकसा तापमान झेलना पड़ रहा है। पारे में चल रही गिरावट के कारण लोग जहां सुबह से धूप का सहारा ले रहे है तो शाम से ही लोगों के घरों में अलाव जल रहे है। सर्दी से बचने के लिए लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।
पिछले साल ज्यादा थी सर्दी: विदित हो कि पिछले वर्ष इस साल की तुलना में कहीं ज्यादा सर्दी लोगों को झेलनी पड़ी थी। पिछले वर्ष 26 दिसम्बर को जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया था, वहीं 27 दिसम्बर को यह अपने सबसे न्यूनतम स्तर 4.2 पर पहुंच गया था। वहीं 28 दिसम्बर को भी पारा 5.2 डिग्री पर था। जबकि इस बार केवल दो बार ही पारा 5.5 डिग्री पर पहुंचा है। पिछले वर्ष दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में लोगों को कड़कड़ाती सर्दी झेलनी पड़ी थी।
दो दिन में 2 डिग्री की गिरावट: इस वर्ष भी दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में पिछले दो दिनों में पारे में 2 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। 26 दिसम्बर को जहां जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 27 दिसम्बर को 1.3 अंक की गिरावट के बाद यह 6.5 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को भी पारे में गिरावट का क्रम जारी रहा और पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। वहीं शाम को भी 4 बजे के बाद से लोगों को सर्दी ने परेशान कर दिया।

फसलों को फायदा: यह सर्दी फसलों के लिए लाभकारी बताई जा रही है। तापमान में कमी के चलते रात्रि के समय गिर रही ओस से खेतों में नमी बनी हुई है। इससे फसलों में अच्छी बड़ोत्तरी देखी जा रही है। गेंहू की फसल के लिए तो यह मौसम बिलकुल ही अनुकूल बताया जा रहा है। इसके साथ ही चना, मसूर एवं मटर की फसल को भी मौसम बिलकुल अनुकूल बना हुआ है। रात्रि के समय सर्दी और ओस एवं दिन में खिल रही धूप फसलों के लिए आदर्श मौसम बताया जा रहा है।
पिछले दो वर्ष का औसत तापमान
दिनांक गत वर्ष 2017 इस वर्ष 2018
अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
24 दिसम्बर 23.2 6.3 २५.० ७.०
25 दिसम्बर 26.0 8.0 २५.२ ७.०
26 दिसम्बर 26.3 5.0 २३.६ ७.८
27 दिसम्बर 23.9 4.2 २३.५ ६.५
28 दिसम्बर 23.9 5.2 ५.५

Home / Tikamgarh / एक पखवाड़े से न्यूनतम स्तर पर स्थिर है पारा, लोग हलाकान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो