शादी करने जा रहे हैं प्रभास:
प्रभास को लेकर काफी समय से ये खबरें आ रही हैं कि वो शादी करने वाले हैं। लेकिन अब पुख्ता तौर पर ये जानकारी सामने आ रही है की वह वाकई शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि वह अपनी फिल्म ‘साहो’ के पूरा होते ही शादी कर लेंगे। इस बात का खुलासा उनके मामा कृष्णनम राजू ने किया है। कृष्णनम राजू खुद भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं। हाल ही में ‘रीबेल स्टार’ के नाम से मशहूर कृष्णनम राजू ने 79वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर ये चौंकाने वाला बयान दिया है।
अनुष्का संग रहीं अफेयर की खबरें:
प्रभास का नाम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ लगातार अफेयर को लेकर चर्चा में रहा। कई बार तो दोनों की शादी तक की खबरें सामने आई हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा ही इन बातों का खंडन किया है। अब उनकी जिंदगी में किस लड़की की एंट्री होने वाली है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।