scriptनहीं रहे भोजपुरी गाने रिंकिया के पापा के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा | Bhojpuri song music director Dhananjay Mishra is no more | Patrika News
टॉलीवुड

नहीं रहे भोजपुरी गाने रिंकिया के पापा के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा

धनंजय मिश्रा (RIPDhananjay Mishra)ने भोजपुरी के अलावा टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया।
मनोज तिवारी का सुपरहिट गाना ‘रिंकिया के पापा’ इन्होंने ही कंपोज किया था

नई दिल्लीJun 04, 2020 / 06:29 pm

Pratibha Tripathi

Dhananjay Mishra passed away.

Dhananjay Mishra passed away.

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी मुश्किल भरा दौर रहा है और ये मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। एक के बाद एक आ रही बॉलीवुड के दिग्गजों की मौत से दहशत सी फैल चुकी है। आज बॉलीवुड के डायरेक्टर बासु चटर्जी के साथ ही गीतकार अनवर भारती के निधन की खबर आई थी। इस खबर को सुन लोग अभी दुख से उबर ही नही पाए थे कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आ गई है।

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार मनोज तिवारी का सबसे हिट गाने ‘रिंकिया के पापा सहित उनकी कई एलबम्स और फिल्मों में म्यूजिक देने वाले मशहूर भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा (Dhananjay Mishra passed away) का निधन हो गया है।

https://twitter.com/hashtag/DhananjayMishra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

धनंजय मिश्रा (Dhananjay Mishra Died)की अचानक हुई मौत से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शोक मे डूबी हुई है। उनके निधन पर भोजपुरी स्टार निरहुआ और खेसारी लाल यादव को काफी गहरा धक्का पंहुचा है। निरहुआ ने ट्वीट पर दुख जताते हुए लिखा है कि , ‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हम सब के चहेते संगीतकार धनंजय मिश्रा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’

https://twitter.com/khesariLY/status/1268447208447279105?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं खेसारी ने लिखा भी ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया है।

खबरों की मानें तो धनंजय मिश्रा डायबिटीज के मरीज भी थे 4 जून को सुबह 7 बजे मुम्बई में धनंजय मिश्रा का निधन हो गया था. मुंबई से सटे मीरा भायंदर में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

Home / Entertainment / Tollywood / नहीं रहे भोजपुरी गाने रिंकिया के पापा के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो