scriptभोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर यू-ट्यूब पर | nathuniya pe goli mare 2 movie trailer release on youtube | Patrika News
टॉलीवुड

भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर यू-ट्यूब पर

भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’का ट्रेलर यू-ट्यूब पर, आपने देख क्या?….

Aug 12, 2017 / 04:18 pm

भूप सिंह

nathuniya pe goli mare 2

nathuniya pe goli mare 2

दिव्य शक्ति इंटरटेंमेंट और मारुति फिल्म्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम दौर में है। उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब पर जारी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त ‘रिस्पांस’ मिल रहा है। म्यूजिक कंपनी वेब द्वारा जारी इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 2,20,217 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सीक्वल है। फिल्म के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ उत्तर प्रदेश और बिहार के उन नौजवानों की कहानी है, जिसमें उन्हें नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, मगर उन्हें नौकरी नहीं मिलती है।
उन्होंने कहा, ‘फिल्म में मूल रूप से पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा दिखाई गई है।’ उल्लेखनीय है कि इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सीक्वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, तनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी.पी. भट्ट, सीमा सिंह नजर आएंगी।
फिल्म में गीत व संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। इसी साल रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ एक एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर बताई जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव है और म्यूजिक अशोक कुमार दीप ने दिया है।

Home / Entertainment / Tollywood / भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर यू-ट्यूब पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो