1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता हैं एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां! ढूंढने के लिए लगाए गए पोस्टर

बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां हमेशा अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार पिर वो चर्चा में हैं, लेकिन इस बार चर्चा में बने रहने की वजह थोड़ी अलग है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

May 17, 2022

nusrat jahan missing posters in basirhat lok sabha area

nusrat jahan missing posters in basirhat lok sabha area

दरअसल में लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों में नुसरत जहां के लापता होने के पोस्टर मिले हैं। इन पोस्टरों से तहलका मच गया है। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में ये पोस्टर लगाए गए हैं। इस खबर के वायरल होते ही सियासी घमासान छिड़ा हुआ है।

पोस्टर में देखा जा सकता है कि उसमें लिखा हुआ है - ''बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां लापता हैं, मैं उन्हें ढूंढना चाहता हूं.' पोस्टर किसने लगाया, इसके बारें में अब तक कोई भी सूचना नहीं मिली है।

बता दें नुसरत जहां बशीरहाट से टीएमसी की सांसद भी हैं। हाल ही में वो पति निखिल के साथ अपनी शादी को अवैध करार देने और बच्चे को लेकर चर्चा में थीं और ये मामला सामने आ गया है। इन पोस्टरों के चलते इनके कामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इलाके के निवासी समसुर नाहर बीबी ने बोला है कि, 'पोस्टर पर जो लिखा है वह सही है। जब से हम चुनाव में गए थे तब से हमने उन्हें गांव में नहीं देखा है।"

यह भी पढ़े- सिद्धार्थ का सपना साकार होते देख छलके शहनाज गिल के आंसू, कभी ईद कभी दीवाली के सेट पर फूट-फूट कर रोईं

वहीं पंचायत प्रधान ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता आम लोग होते हैं। वो ही सांसद, मुखिया, विधायक का चुनाव करते हैं। नुसरता जहां क्षेत्र में दिखाई नहीं देती तो ऐसे में लोगों में नाराजगी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। वह किसी भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहती। अभिनेत्री ने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं देती हैं और अपनी जिंदगी को खुल कर एन्जॉय करती हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग