सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हुआ था। इसके बाद शहनाज बुरी तरह से टूट गई थीं। उन्होंने सभी से दूरी बना ली थी, लेकिन अब शहनाज इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। आज वो हर किसी के लिए मिसाल बन गईं हैं। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला ने साथ में बिग बॉस के अलावा और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट में काम किया था। दोनों काफी करीब थे, ऐसे में सिद्धार्थ को अभी भी शहनाज गिल याद करती हैं।