15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“व्हीलचेयर पर नजर आए जावेद अख्तर…”, एयरपोर्ट पर शबाना आजमी संग दिखे गीतकार, वायरल हुआ वीडियो

Javed Akhtar Video: जावेद अख्तर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। फैंस उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने गीतकार को व्हीलचेयर पर देखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 15 Nov 2026, 2:40 PM IST

Javed Akhtar Spotted On Wheelchair with wife shabana azmi in mumbai airport fans worried

पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए जावेद अख्तर (Photo Source- Instagram/mj.vishal)

Javed Akhtar Spotted On Wheelchair: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार हालात कुछ और है। जावेद अख्तर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ नजर आए। इस दौरान उन्हें देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। वह व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। लेकिन, जब वहां मौजूद कैमरामैन ने उनसे खड़े होकर पोज देने का अनुरोध किया, तो उन्होंने बेहद आत्मीयता दिखाते हुए शबाना आजमी के साथ खड़े होकर कैमरे का सामना किया।

जावेद अख्तर को व्हीलचेयर पर देख फैंस हुए चिंतित

जावेद अख्तर का जो वीडियो सामने आया है वह मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां वह पैपराजी से बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्हें ऐसा देख फैंस भी पहले हैरान रह गए और उनकी सलामती की दुआ करने लगे। लेकिन वहीं, पैपराजी के कहने पर गीतकार व्हीलचेयर से उठे और पत्नी शबाना आजमी के साथ फोटो शेयर खिंचवाई।

शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति जावेद अख्तर से जुड़ी खूबसूरत यादों और किस्सों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले अक्टूबर के महीने में शबाना ने जावेद अख्तर के जीवन के उन संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया था, जिन्हें आज के दौर में शायद ही कोई कल्पना कर सके। उन्होंने एक रेयर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि कैसे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले जावेद साहब को अकल्पनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

शबाना द्वारा शेयर किए गए उस किस्से के मुताबिक, 4 अक्टूबर 1964 को एक 19 साल का युवा लड़का अपनी जेब में मात्र 27 नए पैसे लेकर बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा था, जिसकी आंखों में बड़े-बड़े सपने थे। हालात इतने बुरे थे कि उसके पास रहने के लिए कोई छत नहीं थी और वह फुटपाथों, रेलवे स्टेशनों और स्टूडियो के कंपाउंड में सोया करता था। एक समय ऐसा भी आया जब लगातार 3 दिनों तक उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था और शरीर पर केवल फटे-पुराने कपड़े थे।

"मैं यूं ही मरने के लिए नहीं पैदा हुआ था"- हार न मानने का जज्बा

निराशा के उस मोड़ पर जब कोई भी आम व्यक्ति अपनी किस्मत के आगे घुटने टेक देता, तब उस युवा ने खुद से कहा था, "मैं यूं ही मरने के लिए नहीं पैदा हुआ था, ये दिन बदलेंगे।" और वाकई, वक्त ने करवट ली। दशकों की कड़ी मेहनत, लगन और अटूट विश्वास के बल पर उस लड़के ने भारतीय सिनेमा को ऐसे अनमोल शब्द और कहानियां दीं, जिन्होंने इतिहास रच दिया। शबाना आजमी ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया था कि कुछ सफर शून्य से शुरू होते हैं, लेकिन अगर हौसला और एक सपना हो, तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।

आगामी दिसंबर में पूरे होने जा रहे हैं शादी के 42 साल

जीवन की बात करें तो जावेद अख्तर और शबाना आजमी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत और आदरणीय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने 9 दिसंबर 1984 को शादी की थी और अगले महीने वे अपनी शादी की 42वीं सालगिरह का जश्न मनाने जा रहे हैं। उनका यह लंबा सफर और एक-दूसरे के प्रति सम्मान आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल है।