15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक सरनेम और साथ में परफॉर्मेंस की वजह से होती थी गलतफहमी…’, सुदेश भोसले ने आशा भोसले को लेकर किया खुलासा

Sudesh Bhosle: सुदेश भोसले ने खुलासा किया है कि लोग उन्हें लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले का बेटा समझ लेते थे। उन्होंने 40 साल पुराने अपने रिश्ते, कॉलेज के दिनों की मुलाकात के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 15 Nov 2026, 2:03 PM IST

Sudesh Bhosle On Asha Bhosle Connection

सुदेश भोसले ने आशा भोसले को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/sudeshbhosaleofficial)

Sudesh Bhosle On Asha Bhosle Connection: बॉलीवुड में अपनी आवाज, गायकी और शानदार मिमिक्री से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सिंगर सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) इन दिनों अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। सुदेश भोसले का नाता दिग्गज और दिवंगत गायिका आशा भोसले के साथ बेहद खास रहा है। हाल ही में जब सुदेश भोसले ने आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अक्सर एक सरनेम की वजह से लोग मुझे उनका बेटा समझ लेते थे। वहीं, सिंगर ने बताया कि आखिर क्यों आशा जी ने उनके बिना डुएट गाने से मना कर दिया था।

सुदेश भोसले ने आशा भोसले संग रिश्ते पर किया खुलासा

सुदेश भोसले ने मिड डे संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उस दौर को याद किया जब लोग उन्हें और आशा भोसले को लेकर भ्रम में रहते थे। दोनों का सरनेम 'भोसले' एक जैसा था और वह अक्सर स्टेज शोज में साथ परफॉर्मेंस देते थे, इसलिए कई लोग यह मान बैठते थे कि सुदेश, आशा जी के ही बेटे हैं। जब उनसे मजाकिया अंदाज में यह पूछा गया कि कितने लोग उन्हें आशा भोसले का बेटा समझते थे, तो सुदेश ने बड़े ही सहज अंदाज में जवाब दिया, "मैं भी ऐसा ही सोचता था।"

सुदेश भोसले ने आगे यह भी कहा कि अगर कोई गहराई से सोचे और आशा जी के नजरिए को समझे, तो साफ हो जाता है कि उनके बीच का रिश्ता खून के रिश्ते से भी बढ़कर एक रूहानी और गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता था।

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए सुदेश भोसले ने मुंबई के नेशनल कॉलेज का एक वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वहां कॉलेज में एक मिमिक्री गिग के दौरान वह फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन के फेमस सीन्स की नकल उतार रहे थे, तभी पहली बार आशा भोसले की नजर उन पर पड़ी थी। यहीं से उनकी जिंदगी और करियर का एक नया सफर शुरू हुआ।

"तुम्हारे अलावा किसी और के साथ डुएट नहीं गा सकती"

दिग्गज गायिका आशा जी के साथ अपने गहरे जुड़ाव को बयां करते हुए सुदेश भोसले ने बताया कि साल 1986 से लेकर अब तक यानी पिछले 40 सालों में वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि आशा जी ने शायद ही कभी उनके बिना किसी शो में डुएट गाया हो। उन्होंने एक पुराना इंटरव्यू के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "अगर मैं एक-दो शो में नहीं होता था, तो वह मुझसे कहती थीं, 'तुम आज शो में नहीं हो मैं देखती हूं, मैं कुछ सोलो गाऊंगी और ग्रीन रूम में आकर चुपचाप बैठ जाऊंगी। मैं तुम्हारे अलावा किसी और के साथ डुएट नहीं गा सकती।'"

सुदेश अक्सर उनसे सवाल करते थे कि इंडस्ट्री में क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग लेने वाले इतने बड़े-बड़े कलाकार मौजूद हैं, फिर वह हर बार सिर्फ उन्हीं को अपने साथ ले जाने पर क्यों जोर देती हैं? इस पर आशा जी बस इतना ही कहती थीं, "बस ऐसे ही।" भले ही दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था, लेकिन सुदेश मानते हैं कि उनके बीच एक मां और बेटे जैसा अटूट बंधन था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भले ही वह अपनी मर्जी से उनके बेटे न बने हों, लेकिन दिल से वह हमेशा उनके बेटे की तरह ही रहे हैं।