scriptनई दूल्हन पर फिल्माए गए राजस्थानी गाने ने मचाया गदर, सपना चौधरी भी हुई फेल, अब तक 25 लाख लोगों ने देखा | rajasthani gana banni tharo banno diwano goes viral on youtube, Video | Patrika News
टॉलीवुड

नई दूल्हन पर फिल्माए गए राजस्थानी गाने ने मचाया गदर, सपना चौधरी भी हुई फेल, अब तक 25 लाख लोगों ने देखा

सपना चौधरी के हरियाणवी सॉन्ग को कड़ी टक्कर दे रहा है ये राजस्थानी सॉन्ग, डीजे पर लोगों के बीच मचा रहा गदर….

मुंबईJul 07, 2019 / 12:03 pm

भूप सिंह

Rajasthani Song

Rajasthani Song

बॉलीवुड गानों के साथ इन दिनों क्षेत्रीय गाने भी जबरदस्त धूम मचा रहे हैं। जहां एक और सपना चौधरी के हरियाणवी गाने, भोजपुरी, गढ़वाली के अलावा इन दिनों राजस्थानी गाने भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो रहे हैं। हाल ही में एक राजस्थानी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है जो लोगों द्वारा खूब सुना जा रहा है।

Rajasthani song

‘बन्नी थारो बन्ना दीवाना’ यूट्यूब पर हुआ वायरल
हाल ही में राजस्थानी सॉन्ग ‘बन्नी थारो बन्ना दीवाना’ यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को 24,982,344 बार देखा जा चुका है। ‘बन्ना बन्नी’ एलबम के इस गाने को राजस्थानी सिंगर सलीम शेखावास और शिल्पी बिदावत ने गाया है। इस गाने के सामने हरियाणा की पॉपुलर सिंगर और डांसर सपना चौधनी के गाने भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।

Rajasthani song

राजस्थानी आर्टिस्ट की एनर्जी देख लोग भूल जाएंगे सपना को
डीजे बेस्ड राजस्थानी सॉन्ग ‘बन्नी थारो बन्ना दीवाना’ पर आर्टिस्ट जबदरस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी एनर्जी को देखकर लोग हरियाणवी डांसर सपना को भी भूल जाएंगे। इस गाने को एक नई दूल्हन पर फिल्माया गया है, जिसे बताया जा रहा है कि तुम्हारा बन्ना दीवाना है जो फॉर्चूनर लाया है। गाने को मस्ती भरे अंदाज में गाया गया है, जिसे लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं। गाने में सभी आर्टिस्ट राजस्थानी आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। ये पहली बार नहीं जब किसी राजस्थानी सॉन्ग को इतना पसंद किया जा रहा हो, इससे पहले भी कई राजस्थानी गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

6 मिनट 13 सेकेंड के इस गाने ने यूट्यूब पर मचाया गदर
6 मिनट 13 सेकेंड के इस गाने में लड़की शादी के लिए किस तरह के लड़के चाहती हैं ये बताते हुए नजर आती है। व्यूज के मामले में ये गाना बॉलीवुड से लेकर फेमस भोजपुरी गानों को भी खूब टक्कर दे रहा है। जिस तरह से इस गाने की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ रही है माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये भोजपुरी और हरियाणवी गानों को जबरदस्त टक्कर देगा।

Home / Entertainment / Tollywood / नई दूल्हन पर फिल्माए गए राजस्थानी गाने ने मचाया गदर, सपना चौधरी भी हुई फेल, अब तक 25 लाख लोगों ने देखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो