करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
सपना के इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 9 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें सपना दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इसमें वह काफी शालीन दिखाई दे रही हैं। यह एक वीडियो सॉन्ग ‘मेरा चांद…’ है, जो कि सपना और उनके को- एक्टर नवीन नारू पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को हरियाणवीं में गाया है। इसे राज मावर ने अपनी आवाज दी है।
इनमें भी कर चुकी हैं काम
बता दें कि सपना हरियाणवी के अलावा पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वह सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 11 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने काफी ख्याति बटोरी।