थलापति विजय ने रविवार को एक दिलचस्प वीडियो के साथ अपनी नई फिल्म 'थलापति 68' का ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'सपने सच होते हैं। ईश्वर की दया है।' वेंकट प्रभु फिल्म का निर्देशन करेंगे। जबकि फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा बनाएंगे। युवान ने भी ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'विजय के साथ लंबे समय के बाद जुड़कर बेहद खुश हूं।'