scriptटोंक में ढहा कोरोना का कहर, एक परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव | 14 people of the same family in Tonk are corona positive | Patrika News
टोंक

टोंक में ढहा कोरोना का कहर, एक परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव

शहर में सोमवार को भी कोरोना का कहर ढहा है। शहर के सुभाष बाजार में एक ही परिवार के १४ लोग पॉजिटिव आए हैं। इनके साथ उनकी दुकान पर काम करने वाले दो नौकरी भी पॉजिटिव है।

टोंकAug 03, 2020 / 08:46 pm

pawan sharma

टोंक में ढहा कोरोना का कहर, एक परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव

टोंक में ढहा कोरोना का कहर, एक परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव

टोंक. शहर में सोमवार को भी कोरोना का कहर ढहा है। शहर के सुभाष बाजार में एक ही परिवार के १४ लोग पॉजिटिव आए हैं। इनके साथ उनकी दुकान पर काम करने वाले दो नौकरी भी पॉजिटिव है। इसके अलावा शहर में तीन अन्य तथा एक मालपुरा में पॉजिटिव आया है। ऐसे में जिले में पॉजिटिव की संख्या कुल 304 हो गई है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक सुभाष बाजार में एक ही मकान में 14 , दो अस्तल रोड, एक शिवपुरी, एक पुरानी टोंक, बड़ा तख्ता एक तथा एक पॉजिटिव मालपुरा में आया है।
अब तक 17620 नमूनों की जांच हो चुकी है। बकाया 264 नमूनों की जांच आनी बाकी है। चिकित्सा विभाग ने सोमवार को 139 नमूने और लिए हैं। कुल पॉजिटिव में से 215 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इधर, कोरोना पॉजिटिव को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उनके सम्पर्क वालों के नमूने लिए गए। उक्त क्षेत्र में बैरीकेडिंग की गई।
लापरवाही पड़ रही है भारी
दरअसल शहर में कोरोना की संख्या लगातार बढऩे का कारण लापरवाही भी है। पहले पॉजिटिव आने के बाद भी प्रशासन ने उनके सम्पर्क में आने वालों को घर से बाहर निकलने से पाबंद नहीं किया था। वहीं बाजार भी कोरोना संक्रमित जोन में लगातार खुल रहे थे। दुकानों पर लगातार भीड़ बनी रही है।
ऐसे में अभी बड़ी समस्या यह हो गई है कि जो ग्राहक पॉजिटिव के सम्पर्क में आकर चला गया उसे कैसे चिह्नित किया जाएगा। शहर के बाजार में बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ रही है। अभी भी बाजार का आलम सही नहीं है। दुकानों पर भीड़ लगातार बनी हुई है।

Home / Tonk / टोंक में ढहा कोरोना का कहर, एक परिवार के 14 सदस्य पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो