scriptCorona virus: टोंक में 24 पॉजिटिव के साथ फिर हुआ कोरोना विस्फोट , उपचार के दौरान एक की हुई मौत | 24 corona infected again in Tonk | Patrika News
टोंक

Corona virus: टोंक में 24 पॉजिटिव के साथ फिर हुआ कोरोना विस्फोट , उपचार के दौरान एक की हुई मौत

जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का फिर से विस्फोट हुआ है। जिले में बड़ी संख्या में 24 पॉजिटिव आए हैं। वहीं उपचार के दौरान एक पॉजिटिव की मौत हो गई है।

टोंकAug 07, 2020 / 09:17 pm

pawan sharma

टोंक. जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का फिर से विस्फोट हुआ है। जिले में बड़ी संख्या में २४ पॉजिटिव आए हैं। वहीं उपचार के दौरान एक पॉजिटिव की मौत हो गई है। यह पॉजिटिव पुरानी टोंक निवासी है। मृतक ने गत दिनों लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की काफी मदद की थी। वह प्रशासन का कोरोना वॉरियर्स था।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक सुबह २२ और शाम तक आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव में टोडारायसिंह दो, बड़ा तख्ता टोंक दो, गुलजार बाग दो, पुलिस लाइन दो, बृजलाल नगर मालपुरा 6, सीएचसी मालपुरा, कालाबाबा पुरानी टोंक, छावनी टोंक, सुभाष बाजार टोंक, गोल डूंगरी, किशोर सम्पर्क गृह टोंक, नगर परिषद कॉलोनी टोंक, पांचबत्ती टोंक, रजवास बरोनी, जयसिंहपुरा निवाई, दीनदयाल कॉलोनी निवाई में एक-एक पॉजिटिव आया है।
अब तक कुल 18719 नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार तक लिए गए कुल 796 की जांच बाकी है। इनमें से 866 पहले के तथा शुक्रवार को 230 नमूने लिए गए हैं। कुल पॉजिटिव 270 में से 247 पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 35 पॉजिटिव की रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आ चुकी है।
प्रशासन बरत रहा है अनदेखी
इधर, जिला प्रशासन भी कोरोना संक्रमण मामले में अनदेखी बरत रहा है। किसी का भी नमूना लेने के बाद उसे ना तो पाबंद किया जाता है और ना ही उसकी निगरानी रखी जा रही है। उसे होम आइसोलेट या कोविड सेंटर में तब भेजा जाता है। जब वह पॉजिटिव आता है। जबकि वह नमूना लेने से रिपोर्ट आने तक बाजार समेत अन्य स्थानों पर घूमता रहता है।
जबकि पहले यह होता था कि जिसका भी नमूना लिया जाता था उसे या तो कोविड सेंटर या फिर होम आइसोलेट कर पाबंद किया जाता था कि वह बाहर रिपोर्ट आने तक किसी के सम्पर्क में नहीं आए, लेकिन इन दिनों ऐसा नहीं हो रहा है। नमूना लेने के बाद सम्बन्धित को पाबंद नहीं किया जाता है। ऐसे में वह नमूना देने के बाद बाजार समेत अन्य स्थानों पर घूमता रहता है। ऐसे में अगर वह पॉजिटिव है तो कई सामान्य लोगों के भी सम्पर्क में आ जाता है। इसके बाद फिर से सम्पर्क वालों के नमूने लिए जाते हैं।
घर पर नहीं मिलता है पूरा उपचार

चिकित्सा विभाग इन दिनों पॉजिटिव को मर्जी के मुताबिक भी उपचार दे रहा है। पहले अनिवार्य रूप से कोविड सेंटर में पॉजिटिव को रखना होता था, लेकिन अब मरीज के मर्जी के मुताबिक उसे कोविड सेंटर या घर ही आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। इसमें सामने आ रहा है कि पॉजिटिव को घर पर सही प्रकार से उपचार नहीं मिलने पर वह स्वस्थ नहीं हो रहा है।
लॉकडाउन की उठने लगी मांग

पॉजिटिव व उसके परिवार और सम्पर्क में आए लोगों के बाजार में खुले आम घूमने की लगातार शिकायतें भी सामने आ रही है। ऐसे में लोग अब फिर से टोंक में लॉकडाउन की मांग करने लगे हैं। शहर के सुभाष बाजार, डिपो, तख्ता समेत अन्य पॉजिटिव के इलाकों के लोगों का कहना है कि जो रोगी तीन दिन पहले पॉॅजिटिव आया था वह और उसका परिवार बाजार तथा अन्य इलाकों में घूमता रहता है। ऐसे में निश्चित रूप से संक्रमण फैलेगा। इसके चलते लोगों ने लॉकडाउन की मांग रखी है।
6 जने कोरोना पॉजिटिव

मालपुरा. उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 6 जने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए, वहीं कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के क्षेत्रों में हाइपोक्लोराइट का स्प्रे कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन दास ने बताया कि उप कारागृह से कार्मिकों व बंदियों के 27,वार्ड नंबर 4 से 4 लोगों के एवं एक अन्य व्यक्ति का सैंपल लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बृजलालनगर में एक ही परिवार के 3 लोग एवं एक अन्य तथा मालपुरा पुरानी तहसील स्थित क्षेत्र का एक नर्सिंग विद्यार्थी एवं उसके पिता पॉजिटिव पाए गए हैं। बृजलालनगर की2 कॉलोनियों में पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के मकानों से 200 मीटर की परिधि क्षेत्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को शुन्य गतिशीलता क्षेत्र घोषित किया।साथ ही उपखंड अधिकारी ने शाम 7 बजे बाद बाजारों में घूमने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
41 लोगों के लिए सैम्पल
उनियारा. कोरोना वायरस महामारी को लेकर शुक्रवार को उपखण्ड क्षेत्र के बिलासपुर पंचायत के नोनन्दपुरा एवं देवली पंचायत के नाहरी गांव में पाए गए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों सहित सम्पर्क में आए व्यक्तियों के 24 सैम्पल लिए। इसी प्रकार ककोड में 13 तथा अलीगढ़ में 4 व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है।
बाजार में घूम रहे थे संक्रमित
टोडारायसिंह. उपखण्ड मुख्यालय पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र गुरुवार को 8 हो गई। इसके बावजूद प्रशासनिक लापरवाही से एडवाइजरी का खुलकर उलंघन जारी है। गुरुवार को शहर में दो और व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है, लेकिन शहर के बाजारों में इसको लेकर ना तो दुकानदार और ना ही प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।

Home / Tonk / Corona virus: टोंक में 24 पॉजिटिव के साथ फिर हुआ कोरोना विस्फोट , उपचार के दौरान एक की हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो