scriptगो-तस्करी: 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए रात भर जंगल में तैनात रही पुलिस | 83 cow dynasty freed from smugglers | Patrika News
टोंक

गो-तस्करी: 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए रात भर जंगल में तैनात रही पुलिस

गो सेवा दल की मुस्तैदी से शुक्रवार रात को गांव विजय गोविन्दपुरा में गो- तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 83 गो वंश को तस्करों से मुक्त करवाया।
 

टोंकJan 16, 2022 / 08:22 am

pawan sharma

गो-तसकरी- 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए रात भर जंगल में तैनात रही पुलिस

गो-तसकरी- 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए रात भर जंगल में तैनात रही पुलिस

निवाई .गो सेवा दल की मुस्तैदी से शुक्रवार रात को गांव विजय गोविन्दपुरा में गो- तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 83 गो वंश को तस्करों से मुक्त करवाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि करीब 100 गो वंश को पिकअप में भरकर ले जा रहे है। सूचना पर गो सेवा दल के अनिल जाट, विष्णु पटेल, खुशीराम गुर्जर, राहुल चौधरी, दाराङ्क्षसह गुर्जर, प्रधान गुर्जर सहित दल के अन्य सदस्यों को दो वाहनों से गांव विजय गोविन्दपुरा के जंगल में पहुंच गए।
दोनों वाहनों एवं लोगों को देखकर गो तस्कर मौके भाग गए। मौके पर एक पिकअप मिली, जिसमें पीछे चारा भरा हुआ था। गो सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पिकअप पर चढ़ कर देखा तो अंदर आठ गो वंश भरे हुए थे। और आस पास खेतों में एक रस्सी से दर्जनों गाय बंधी हुई थी। इस तत्काल पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा और दत्तवास थानाधिकारी कप्तान ङ्क्षसह को गो तस्करी की सूचना दी। इस दौरान ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
सूचना मिलते ही दत्तवास थानाधिकारी कप्तान ङ्क्षसह पुलिस जाप्ते के साथ विजय गोविन्दपुरा पहुंचे। थानाधिकारी कप्तान ङ्क्षसह ने बताया कि गो तस्करों ने गांव विजयगोविन्दपुरा के जंगल में एक ही रस्सी से 75 गायों को बांध रखा था। और रात में वाहनों के जरिए सभी गो वंश को बाहर ले जाने की योजना थी। उन्होंने बताया कि गो सेवा दल की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। तथा सभी गायों को अपने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने गो सेवा दल के सदस्यों और पुलिस के सहयोग से गायों के लिए गांव से चारे की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि पिकअप में भरे आठ बछडों को दामोदर गोशाला निवाई लाकर उतार दिया, जहां उनका उपचार जारी है। 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए पुलिस रात भर तैनात रही। शनिवार सुबह गो सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस पदैल चलकर सभी 75 गायों को आसाराम गौशाला निवाई लेकर आए। जहां पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा पहुंचे और गोशाला प्रबंध समिति से बाचतीत कर 75 गाय सुपुर्द की गई। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात गौ तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Home / Tonk / गो-तस्करी: 75 गोवंश की सुरक्षा के लिए रात भर जंगल में तैनात रही पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो