जिला कलक्टर सुबे सिंह यादव ने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक कार्य शुरू करें ताकि बेरोजगार को काम मिल सके। जिला परिषद सदस्य किशनलाल फगोडिया ने 20 एचपी के स्थान पर 40 एचपी के टै्रक्टर पर अनुदान दिए जाने के लिए जिला परिषद से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। फगोडिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोहेला में रोडवेज का रुकाव करने की मांग की। रामचन्द्र गुर्जर ने आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन के रिक्त पदों पर कार्रवाई करने को कहा।