scriptकृषि मंत्री के आदेश के बाद खेतों में पहुंचे अधिकारी, खराब फसलों का शुरू किया सर्वे | Arrived in farms officer after the order of Minister of Agriculture | Patrika News
टोंक

कृषि मंत्री के आदेश के बाद खेतों में पहुंचे अधिकारी, खराब फसलों का शुरू किया सर्वे

ने की फसल में उखटा रोग का प्रकोप होने से खेतो में खडी फसल खराब हो जाने के मामले में ग्रामीणों द्वारा विधायक को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद विधायक चौधरी ने शुक्रवार को कृषि मंत्री से जयपुर में मिलकर खेतो में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए खेतो का सर्वे कराकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग रखी थी।

टोंकMar 06, 2021 / 09:49 pm

pawan sharma

कृषि मंत्री के आदेश के बाद खेतों में पहुंचे अधिकारी, खराब फसलों का शुरू किया सर्वे

कृषि मंत्री के आदेश के बाद खेतों में पहुंचे अधिकारी, खराब फसलों का शुरू किया सर्वे

मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र में चने की फसल में उगठा रोग प्रकोप से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर विधायक कन्हैया लाल चौधरी द्वारा कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया से शुक्रवार को मिलकर सर्वे कराए जाने की मांग किए जाने के बाद कृषि विभाग, पटवारी गिरदावर एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी द्वारा क्षेत्र के गांवों में पहुंचे तथा खेतों में फसल का मुआयना कर सर्वे की रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही शुरु की। वहीं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को कम्पनी के टाल फ्री नम्बर पर सम्पर्क करने की जानकारी दी।

क्षेत्र के राजपुरा, गणवर, लाम्बाहरिसिंह, गुलगांव, मोरला, थडी, नगर, डेठाणी, कुराड, आवडा, सेलसागर, गुलाबपुरा, गणवर, पचेवर क्षेत्र में चने की फसल में उखटा रोग का प्रकोप होने से खेतो में खडी फसल खराब हो जाने के मामले में ग्रामीणों द्वारा विधायक को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद विधायक चौधरी ने शुक्रवार को कृषि मंत्री से जयपुर में मिलकर खेतो में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए खेतो का सर्वे कराकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग रखी थी।

इस पर कृषि मंत्री के निर्देशो पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक परमेश्वर लाल शर्मा, सहायक निदेशक कृषि टोंक सांख्यिकी शुगर सिंह मीना, कृषि अधिकारी डॉ. किशन लाल जाट, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश वर्मा, कैलाश चन्द जांगीड एवं एचडीएफसी बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि रुचिन त्रिवेदी, अजय पाण्डे एवं लक्ष्मणराम गुर्जर ने खेतो में पहुंचकर किसानो से चर्चा कर फसल का मुआयना किया। जिसमें 23 हजार 518 हैक्टेयर में से लगभग 12 हजार 560 हैक्टर भूमि में उगठा रोग से फसले प्रभावित होना पाया गया। प्रभावित क्षेत्र में उखटा रोग से लगभग 20-25 प्रतिशत नुकसान होना पाया गया।
अधिकारियों ने निरीक्षण किया

देवली. उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा ) प्रकाश चंद बुनकर एवं उप परियोजना निदेशक पप्पू राम यादव ने पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक प्रकाश चंद बुनकर ने बताया कि पनवाड़ में शिवराज माली ,गंगा माली, रामस्वरूप, कानाराम माली को आवंटित गेहूं फसल राज 4238 के प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इन्होंने फसल में कीट रोगों एवं फसल की स्थिति का अवलोकन किया। कल्याणपुरा में खेत का निरीक्षण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो