पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया तथा सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई सत्यनारायण कुशवाह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है।
वहीं, इधर इन्द्रगढ़ की ओर से आ रहे बाइक चालक मीठालाल मीणा निवासी बालापुरा के सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। खेती कार्य करते समय महिला की हुई मृत्यु
उनियारा. झुण्डवा निवासी एक महिला की खेती कार्य करते समय मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थानाप्रभारी मनीष चारण ने बताया कि ईश्वर गुर्जर निवासी झुण्डवा ने प्राथमिकी दी कि उसकी मां भजनी देवी(55) पत्नी रामलाल गुर्जर सोमवार की दोपहर में खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान बेहोश हो कर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृग मामला दर्ज किया है।
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
टोडारायसिंह.पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पंवालिया तन स्थित नया गांव (ब्राह्मणों का बास) निवासी रसाल देवी ने वही के प्रहलाद पुत्र रामनारायण शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी से उसकी खाते की जमीन का इकरारनामा लिखवाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।