scriptमहापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन | BJP demonstrated on the suspension of the mayor | Patrika News
टोंक

महापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनटोंक. राज्य सरकार की ओर से जयपुर नगर निगम की महापौर को निलम्बित करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

टोंकJun 11, 2021 / 08:55 pm

jalaluddin khan

महापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

महापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

महापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
टोंक. राज्य सरकार की ओर से जयपुर नगर निगम की महापौर को निलम्बित करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर में भारतीय जनता पार्टी की महापौर व बोर्ड बनने के बाद से ही राज्य की कांग्रेस सरकार में नगर निगम जयपुर वेटर की महापौर बोर्ड के कार्य में बाधा पहुंचाना शुरू कर दिया था।
जयपुर नगर निगम के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का ठेका जिस कंपनी को दिया था वह सफाई कार्य ठीक से सम्पादित नहीं किया जा रहा था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
जनता की शिकायत को देखते हुए महापौर सौम्या गुर्जर ने नगर निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों को बुलाया, लेकिन आयुक्त ने महापौर द्वारा बुलाई गई बैठक को बीच में छोड़कर जाने लगे।

इस पर महापौर व अन्य पार्षद गणों द्वारा आपत्ति की। इसके बाद सरकार ने महापौर को निलम्बित कर दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी जताई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों व राज्य सरकार के विरुद्ध कानून के तहत कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन देने वालो में जिला प्रमुख सरोज बंसल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, बूंदी प्रभारी नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी एवं नगरपालिका के भाजपा पार्षदों के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर गे्रटर नगर निगम की महापौर सोम्या गुर्जर के निलम्बन को रद्द करने की मांग को लेकर नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया गया तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचन्द जैन, नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दोरान पार्षद डॉ. अंकित जैन, पार्षद युधिष्ठर सिंन्धी, श्योजीराम शर्मा, महेन्द्र गंवारिया, नेहा विजय, मणिशंकर मौजूद रहे।

टोडारायसिंह. जयपुर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर की बहाली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतकुमार जैन, पालिकाध्यक्ष भरतलाल सैनी, मोहनलाल गौड़, शहर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, करुनानिधी शर्मा, मोर मण्डल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, नीरज जौशी, हेमराज धाकड़, उपाध्यक्ष बाबूलाल ठग, अमित वर्मा मौजूद थे।

निवाई. जयपुर नगर निगम की महापौर व तीन पार्षदों के निलंबन को लेकर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, करणसिंह, मनोज वर्मा, जितेंद्र विजय, रघुनंदन पारीक सहित कई भाजपाई शामिल थे।(ए.सं.)

देवली. जयपुर नगर निगम की महापौर के निलम्बन मामले को लेकर भाजपा शहर शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देने में जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, मंडल महामंत्री राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, रामेश्वर प्रसाद धाकड़,जिला कार्यसमिति शिवजी राम प्रतिहार ,लोकेश सेन आदि उपस्थित रहे।

Home / Tonk / महापौर के निलम्बन पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो