scriptvideo:PM Modi के जन्मदिन 17 सितम्बर से होगें कई अभियान शुरु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बैठक में दी जानकारी | BJP held a state committee meeting | Patrika News
टोंक

video:PM Modi के जन्मदिन 17 सितम्बर से होगें कई अभियान शुरु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बैठक में दी जानकारी

देवली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक ली

टोंकSep 04, 2017 / 10:10 am

pawan sharma

प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

देवली में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

देवली.

जनकल्याण, निर्धनों की सेवा व स्वच्छता अभियान को लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अब जमीनी स्तर पर जाना होगा। केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने को लेकर कार्यकर्ता को आमजन के बीच जाना होगा, ताकि पार्टी का सार्थक उद्देश्य पूरा हो सके। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने रविवार दोपहर हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद कही।
उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में स्वच्छता ही सेवा की बात कहते हुए देश में आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान शुरू करने के बारे में बताया। इसके तहत पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से ये अभियान शुरू करेगी। इसके तहत पार्टी का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता क्षेत्र के अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि में जाकर साफ-सफाई करेंगे।
वहीं कच्ची व निर्धनों की बस्तियों में कार्यकर्ता नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित करेंगे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पार्टी प्रदेशभर में पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाएगी। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पांच-पांच पौधे लगाकर पर्यावरण शुद्धि में सहयोग करना है। एक सवाल के जवाब में परनामी ने कहा कि कोई भी सरकार स्वयं के स्तर पर सभी कार्य पूरा नहीं कर सकती है।
इसी को लेकर पार्टी सरकार के साथ जनकल्याण को लेकर कार्य करेगी। इससे पहले बैठक को संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, जिला संगठन प्रभारी सुरेश टाक आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, टोंक विधायक अजीत मेहता, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल, निवाई विधायक हीरालाल रैगर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, भाजयुमो अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, नगर परिषद टोंक सभापति लक्ष्मी जैन, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, प्रधान शकुंतला वर्मा, मण्डल अध्यक्ष आर.पी.धाकड़, भाजयुमो अध्यक्ष रजनीश दीपक आदि मौजूद थे।

स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता:

इससे पहले करीब 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष देवली पहुंचे। जहां प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता शिखरचंद जैन, रणवीर सिंह चौहान, रमेश जिन्दल, दिनेश गौतम, सौरभ जिन्दल, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, पार्षद बुद्धिप्रकाश साहू, अवनि जिन्दल, प्रियंका बंसल, रिन्कू मंगल आदि उपस्थित थे। इस दौरान पेट्रोल पम्प चौराहे पर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर संगठन में चल रही अव्यवस्थाओं के बारे बताया।
इसमें बताया कि वर्तमान बोर्ड भी पूर्ववर्ती कार्यकाल जैसे चल रहा है। इससे अफसरशाही हावी हो रही तथा पार्षदों के साथ आमजन भी उपेक्षित हो रहा है। इस दौरान पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में मनमुटाव व गुटबाजी दिखाई दी।

पार्टी को मजबूत
करने में जुटे
टोंक. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व विभिन्न योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने यह बात रविवार सुबह जयपुर से देवली जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्वागत समारोह में कही। इससे पहले विधायक अजीत मेहता, प्रधान जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, प्रभु बाड़ोलिया, रतनलाल चौधरी, कालू बागड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
निवाई .राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Tonk / video:PM Modi के जन्मदिन 17 सितम्बर से होगें कई अभियान शुरु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बैठक में दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो