scriptबंगाल में हुए हमले के विरोध में भाजपा ने दिया धरना | BJP staged protest against attack in Bengal | Patrika News
टोंक

बंगाल में हुए हमले के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

टोंक. पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही व्यापक हिंसा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यालय पर हमले एवं महिला कार्यकर्ताओं पर अत्याचार, आगजनी लूटपाट एवं हत्या करने के विरोध में भाजपा टोंक के पदाधिकारियों ने बुधवार को हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध कर धरना दिया।

टोंकMay 05, 2021 / 09:05 pm

jalaluddin khan

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी देवी जैन, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, बूंदी जिला प्रभारी नरेश बंसल आदि ने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए घंटाघर सर्कल पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसका देशभर में विरोध किया जा रहा है।

देवली. भाजपा शहर मंडल की ओर से महाराणा प्रताप सर्कल पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपनी कलाई पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, महामंत्री राजीव गोयल,उपाध्यक्ष उमाशंकर खुटेटा,रणवीर सिंह चौहान,महेश मंगल उपस्थित रहे।

मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को भाजपा कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यालयों, महिला कार्यकर्ताओं पर हत्याचार, आगजनी, लूटपाट व बलात्कार करने के विरोध में धरना दिया जाकर विरोध प्रकट किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष त्रिलोक चंद, मनीष सोनी, नरेंद्र जैन, विनय, चम्पालाल उपस्थित रहे।

Home / Tonk / बंगाल में हुए हमले के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो