scriptvideo: कमल सदेश यात्रा रैली निकाल गांव-गांव, गली-गली देगें दस्तक,भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धिओं का करेगे प्रचार | BJYU Kamal message draws motorcycle vehicle rally | Patrika News
टोंक

video: कमल सदेश यात्रा रैली निकाल गांव-गांव, गली-गली देगें दस्तक,भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धिओं का करेगे प्रचार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

टोंकNov 01, 2018 / 07:42 am

pawan sharma

bjyu-kamal-message-draws-motorcycle-vehicle-rally

टोंक में मोटरसाइकिल रैली निकालते भाजयुमो अध्यक्ष व अन्य।

टोंक. भारतीय जनता युवा मोर्चा प. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प. दीनदयाल मण्डल की संयुक्तकमल सन्देश मोटरसाइकिल वाहन रैली भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जानकी बाई धर्मशाला से रवाना हुई। रैली घंटाघर, सुभाष बाजार पांचबत्ती, बड़ा कुआं, डिपो सिविल लाइन, पटेल सर्किल होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौहान के साथ मोर्चा कार्यकर्ता ने जन कल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव, गली-गली जाकर योजनाओं एवं उपलब्धिओं को जन जन तक कमल सदेश यात्रा के माध्यम से का आह्वान किया।

कमल यात्रा को टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, नगर परिषद चेयरमैन लक्ष्मी जैन, विधानसभा विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महांमंत्री दीपक संगत, उपाध्यक्ष बैनीप्रसाद जैन भाजपा मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कालु बागड़ी, प्रधान काबरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहर अध्यक्ष हेमचंद सैनी, पण्डित दीनदयाल शहर अध्यक्ष पंकज पहाडिय़ा, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पंवार, राजेश साहू, विजय मालवानी नरेन्द्र सर्राफ , सुर्यांश सिंह, मनीष बैरवा, बरवास मण्डल अध्यक्ष दशरथ भाटी, विजय लोदी सहित अनेक भाजयुमो कार्यकर्ता रैली में भाग लिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो