scriptकार्य का बहिष्कार: पांचवें दिन भी कृषि उपज मंडी में बंद रहा व्यापार | Business remained closed in agricultural produce market | Patrika News
टोंक

कार्य का बहिष्कार: पांचवें दिन भी कृषि उपज मंडी में बंद रहा व्यापार

कृषि उपज मंडी समिति में बने डोम से व्यापारियों का माल हटाने की मांग लेकर पल्लेदारों द्वारा कार्य का बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा, इसके चलते ङ्क्षजसों की खरीद-फरोख्त नहीं हो पाई है, जिससे कृषि उपज मंडी समिति को मंडी टैक्स का नुकसान हो रहा है।

टोंकMay 25, 2022 / 08:13 pm

pawan sharma

कार्य का बहिष्कार: पांचवें दिन भी कृषि उपज मंडी में बंद रहा व्यापार

कार्य का बहिष्कार: पांचवें दिन भी कृषि उपज मंडी में बंद रहा व्यापार

निवाई. कृषि उपज मंडी समिति में बने डोम से व्यापारियों का माल हटाने की मांग लेकर पल्लेदारों द्वारा कार्य का बहिष्कार पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा, इसके चलते ङ्क्षजसों की खरीद-फरोख्त नहीं हो पाई है, जिससे कृषि उपज मंडी समिति को मंडी टैक्स का नुकसान हो रहा है।

मंडी सचिव क्रांतिचंद्र मीणा ने बताया पल्लेदार यूनियन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अलग-अलग तथा संयुक्त रूप बैठक करवाकर गतिरोध समाप्त कर मंडी चालू करने के दोनों पक्षों को समझा दिया, फिर भी कृषि मंडी में व्यापार बंद रहा।
पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने बताया कि पल्लेदार कृषि मंडी में कार्य करने के लिए बैठे है, लेकिन मंडी व्यापारी ङ्क्षजसों की खरीद फरोख्त नहीं कर रहे है। ना ही बोली लगा रहे है।

पल्लेदार किसानों के आने वाले माल को उतार देते है, लेकिन बिना बोली के माल नहीं बिक रहा है। उधर, कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया ने बताया कि कृषि मंडी के डोम के नीचे किसानों का ही माल रखा हुआ है पल्लेदार बेवजह व्यापारियों पर आरोप लगाते है।

कृषि मंडी सचिव क्रांतिचंद मीणा का कहना है कि व्यापारियों और पल्लेदारों को साथ बैठाकर समझाइश कर दी गई है। तथा सभी डोम खाली भी करवा दिए गए है, लेकिन दोनों पक्षों में काम करने के समय को लेकर गतिरोध बना हुआ है। मंडी प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को मंडी परिसर में किसानों को परेशान नहीं तथा किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं करने के पाबंद किया गया है।
देवली में समर्थन मूल्य पर चना खरीद शुरू

देवली. उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार से सरकारी समर्थन मूल्य पर चना $खरीद शुरू हो गई।किसानों से क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा कृषि उपज मंडी में खरीद की। जनरल मैनेजर रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह यादव ने बताया कि देवली क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा समर्थन मूल्य पर चना खरीद शुरू कर दी गई है।
$खरीद के समय प्रभारी सीताराम पंचोली समिति कर्मचारी किशन लाल जाट ,सायरनाथ योगी, दिनेश कुमार टेलर एवं किसान सांवरिया धाकड़, रामदेव गुर्जर ,कैलाश चंद मीणा एवं शिव राम जाट सहित अनेक किसान मौजूद थे।

Home / Tonk / कार्य का बहिष्कार: पांचवें दिन भी कृषि उपज मंडी में बंद रहा व्यापार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो