scriptसीएम ने निवाई विधानसभा के लिए विधायक प्रशान्त बैरवा की अभिशंषा पर की कई बड़ी घोषणाएं | CM announced in the budget for Niwai Vidhan Sabha | Patrika News
टोंक

सीएम ने निवाई विधानसभा के लिए विधायक प्रशान्त बैरवा की अभिशंषा पर की कई बड़ी घोषणाएं

विधायक प्रशांत बैरवा के प्रयासों से निवाई विधानसभा क्षेत्र वासियों की सभी मांगें पूरी होने से खुशी का माहोल बना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक की अभिशंषा पर कई कार्यों की घोषणा की है।
 

टोंकMar 23, 2022 / 11:47 am

pawan sharma

सीएम ने निवाई विधानसभा के लिए विधायक प्रशान्त बैरवा की अभिशंषा पर की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम ने निवाई विधानसभा के लिए विधायक प्रशान्त बैरवा की अभिशंषा पर की कई बड़ी घोषणाएं

निवाई. विधायक प्रशांत बैरवा के प्रयासों से निवाई विधानसभा क्षेत्र वासियों की सभी मांगें पूरी होने से खुशी का माहोल बना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक की अभिशंषा पर कई कार्यों की घोषणा की है। बजट रिप्लाई में ग्राम पंचायत सिरोही में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, निवाई में कन्या महाविद्यालय व आईटीआई केंद्र खोलने, ग्राम हाडी खुर्द से राय रामपुरा तक डेढ करोड़ की लागत से सडक़ स्वीकृत करने की घोषणा करने पर दीपेंद्रङ्क्षसह खंगारोत, रमेशचंद्र अग्रवाल, जयनारायण पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुरेंद्र बेनीवाल सिरोही, शहर अध्यक्ष महावीर जैन पराणा, पारस पहाड़ी, सीताराम कटारा, गोङ्क्षवद चौधरी, भोला चौधरी, पार्षद प्रदीप पारीक, विजय शर्मा, सीआर सियाराम शर्मा, सीताराम शर्मा, कमल किशोर चौधरी, तुलसीराम जाट, जितेंद्र जाट सहित कई लोगों ने विधायक प्रशांत बैरवा एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
इसी बजट में दत्तवास में कन्या महाविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत, ग्राम भुरटिया में इंडस्ट्रीज एरिया, चैनपुरा में फूड पार्क, निवाई से जोधपुरिया तक 18 करोड़ की सडक़ निर्माण, रानोली में उप तहसील, पीपलू में सिविल कोर्ट खोलने सहित कई विकास कार्यों की घोषणा भी हुई है।
जिले में 59 स्कूल होगी क्रमोन्नत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के 59 स्कूलों को क्रमोन्नत किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी। उन्हें कक्षा 10 के बाद 12 के लिए अन्य स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने टोंक विधानसभा क्षेत्र में 21, देवली-उनियारा में 12, मालपुरा में 14 तथा निवाई विधानसभा क्षेत्र में 12 स्कूलों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया है।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक प्रकोष्ठ चौथमल चौधरी ने बताया कि घोषणा के अनुसार अब क्रमोन्नत विद्यालयों में कक्षा का संचालन कराया जाएगा। नवक्रमोन्नत स्कूलों में प्रथम वर्ष में शिक्षण के लिए एच्छिक विषय के व्याख्याता ही लगाए जाएंगे। अनिवार्य विषय के शिक्षण के लिए व्याख्याता के स्थान पर वरिष्ठ अध्यापक दिए जाएंगे। फिलहाल जिले में 266 उच्च माध्यमिक विद्यालय है। इसमें देवली में 46, मालपुरा में 41, निवाई में 46, टोडारायङ्क्षसह में 33, टोंक में 62, उनियारा में 38 स्कूल है। वहीं माध्यमिक विद्यालय 59 है। इनमें देवली में 6, मालपुरा मेंं 7, निवाई में 5, टोडारायङ्क्षसह में 17, टोंक में 18 तथा उनियारा में 6 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो