scriptसीएम भजनलाल बोले , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को आम जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी | CM Bhajanlal interacted with the beneficiaries | Patrika News
टोंक

सीएम भजनलाल बोले , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को आम जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मालपुरा उपखंड के लाम्बाहरिङ्क्षसह गांव के खेल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान विभागवार योजनाओं की जानकारी ली। लाभार्थियों से संवाद कर उनकी परेशानियों को जाना।
 
 

टोंकDec 28, 2023 / 10:58 am

pawan sharma

सीएम भजनलाल बोले , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को आम जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

सीएम भजनलाल बोले , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को आम जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। वे बुधवार को यहां मालपुरा उपखंड के लाम्बाहरिङ्क्षसह गांव के खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण करने आए थे। वे सीएम बनने के बाद पहली बार यहां आए।
इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई 17 फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, जो जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जितनी भी लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, उन योजनाओं को और बेहतर बनाने का कार्य भाजपा सरकार करेगी।
एक घंटा देरी से पहुंचे

इससे पहले सीएम का दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वे तीन बजकर 25 मिनट पर हैलीकॉप्टर से लांबाहरिसिंह पहुंचे। हैलीपेड पर प्रशासन एवं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभा को उन्होंने करीब बाइस मिनट तक संबोधित किया।
भीड़ देखकर कार से उतरे, स्वीकारा अभिवादन

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार में बैठकर हेलीपैड की ओर जा रहे थे। मार्ग में दोनों ओर भारी भीड़ को देखकर जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए गाड़ी से उतर गए। वहां खड़े लोगों से हाथ मिलाते हुए हेलीपैड की ओर रवाना हुए।
विधानसभा विकसित होगी

क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि गत कांग्रेस शासन में मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया गया। विधानसभा जो विकसित हो गई थी, वह पिछड़ गई। अब आने वाले 5 साल में प्रदेश भाजपा सरकार में एक बार फिर विधानसभा विकसित होगी। सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका ङ्क्षसह गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, विजय बैंसला ने भी लोगों को संबोधित किया।
सुबह से चली तैयारियां
मुख्यमंत्री का देर रात को लांबाहरि सिंह पंचायत में आने का कार्यक्रम तय हुआ था। ऐसे में बुधवार सुबह जिला प्रशासन को ऐनवक्त पर वहां खेल मैदान में श्रमिकों को लगाकर हेलीपैड तैयार कराया गया। एसपी कलक्टर भी जायजा लेते रहे।
101 किलो की माला से स्वागत

सभा स्थल पर मुख्यमंत्री का 101 किलो की माला से भव्य स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा भाजपा की ओर से बादल ङ्क्षसह के नेतृत्व में हल भेंटकर स्वागत किया गया। विधायक कन्हैयालाल चौधरी की ओर से श्रीजी का छायाचित्र भेंटकर किया। लावा, लाम्बाहरिङ्क्षसह, पचेवर व मालपुरा सहित विभिन्न मंडलों की ओर से भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसमें भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर ङ्क्षसह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रभु बाड़ोलिया, प्रधान सकराम चोपड़ा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, लावा इकाई मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qy0ok

Hindi News/ Tonk / सीएम भजनलाल बोले , प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को आम जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

ट्रेंडिंग वीडियो