scriptसम्मेलन समाज को नई दिशा देगा- मिश्रा | Conference will give new direction to the society- Mishra | Patrika News
टोंक

सम्मेलन समाज को नई दिशा देगा- मिश्रा

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों का 10वां राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन एक व दो मार्च को जयपुर में होगा।

टोंकFeb 17, 2020 / 11:18 am

MOHAN LAL KUMAWAT

Sarva Brahmin Mahasabha

टोंक में पोस्टर का विमोचन करते ब्राह्माण समाज के पदाधिकारी।

टोंक. सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों का 10वां राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन एक व दो मार्च को जयपुर में होगा।
बिडला ऑडोटोरियम में होने वाले सम्मेलन में वर्तमान हालातों पर मंथन किया जाएगा, जो ब्राह्मण समाज को नई दिशा देगा। महासभा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा जिला शाखा टोंक की ओर से अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में देशभर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रमुख राजनेता, उद्योगपति, चिकित्सक, समाजसेवी, कलाकार, कलाविद्व, खिलाड़ी, संत-महंत और प्रबुद्ध ब्राह्मण वर्ग को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय पर सामाजिक,
राजनीतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से सक्रिय ब्राह्माणों को एक मंच पर लाकर आज के परिवेश एवं परस्थितियों में ब्राह्मण की भूमिका एवं समाज में उनके योगदान पर चिंतन होगा। इस दौरान पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व आयोजन समिति के सचिव एवं जिलाध्यक्ष पंडित शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक से ब्राह्मण बंधुओं का पंजीयन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संरक्षक शंभू दयाल शर्मा, हनुमान प्रसाद बोहरा, बाबूलाल शर्मा, महेश जोशी, राजेश जोशी, विवेक शर्मा, देवेन्द्र भारद्वाज, प्रहलाद नीमावत, विष्णु पारीक आदि मौजूद थे।

यादव समाज की बैठक
टोंक. यादव (अहीर) महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष राधाकिशन यादव की अध्यक्षता में श्री कृष्ण यादव छात्रावास में हुई। इसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का निर्णय किया गया। बैठक में प्यारेलाल, रामधन, रामसहाय, रामविलास, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद थे।
दिव्यांग जनों की बैठक: उनियारा. देहलवालजी महाराज मंदिर परिसर में दिव्यांग जन कल्याण सेवा समिति की बैठक हुई।
इसमें दिव्यागों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के धरातल पर नहीं होने तथा दिव्यांगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्र में डेयरी बूथों के लिए जगह आंवटित नहीं किए जाने, ऋण देने में टालमटोल करने, 11 सूत्री ज्ञापन तैयार किया गया। बैठक में अशोक कुमार सैनी, भागीरथ कुमार पारीक, बिहारीलाल मीणा, लक्ष्मण मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो