scriptमंहगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद कल, बंद को सफल बनाने के लिए बैठक में की चर्चा | ,Congress closes in protest against inflation | Patrika News
टोंक

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद कल, बंद को सफल बनाने के लिए बैठक में की चर्चा

पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि तथा बढ़ती मंहगाई के विरोध में भारत बंद के समर्थन में प्रतिष्ठान बंद करवाए जाएंगे। विपक्षी दल तथा आम जनता से बंद में सहयोग मंागा जाएगा।
 

टोंकSep 09, 2018 / 08:34 am

pawan sharma

congress-closes-in-protest-against-inflation

कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता ने बताया शनिवार का आयोजित तैयारी बैठक में कहा कि निजी, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं, सभी व्यापार मण्डल, विपक्षी दल तथा आम जनता से बंद में सहयोग मंागा जाएगा।

टोंक. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि तथा बढ़ती मंहगाई के विरोध में भारत बंद के समर्थन में जिला में प्रतिष्ठान बंद करवाए जाएंगे।

कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता ने बताया शनिवार का आयोजित तैयारी बैठक में कहा कि निजी, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं, सभी व्यापार मण्डल, विपक्षी दल तथा आम जनता से बंद में सहयोग मंागा जाएगा।
इस दौरान डॉ. विक्रम गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप सिंह राजावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक निवाई कमल बैरवा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में काग्रेंस के सभी कार्यकर्ता एवं विपक्षी दलों सहित प्रात 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला मुख्यालय पर हेमु कालाणी सर्किल से लेकर घण्टाघर होते हुए छावनी तथा मुख्य मार्गों पर एवं सभी ब्लॉकों पर ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य बाजारों को शान्ति पूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाएंगे।
अभिभावकों ने किया हंगामा
अलीगढ़. क्षेत्र के खोहल्या पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के देरी से आने पर शनिवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। खोहल्या के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 275 विद्यार्थियों का नामांकन व 11 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के समय पर नहीं आने पर नाराज अभिभावकों व ग्रामीणों ने विद्यालय देरी से आए शिक्षक राजेन्द्र धाकड़ का घेराव कर जम कर खरी-खोटी सुनाई।
अभिभावक हरिराम मीना, सांवलराम मीना, लखपत, प्रकाश मीना, मीठा लाल मीणा, रघुवीर आदि अभिभावक व ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में समय पर शिक्षकों के नहीं आने से विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसको लेकर कई प्रधानाचार्य को अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी विद्यालय में देरी से आने शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
बारिश की वजह से देरी हुई
शनिवार को सुबह से लगातार बारिश के चलते शिक्षक राजेन्द्र धाकड़ देरी से आया। शिक्षक द्वारा अतिरिक्त कक्षा लेकर विद्यार्थियों पढ़ाई कराते हैं। विद्यालय में सभी शिक्षकों समय पर ही
आते हैं।
संतोष कुमार सितोसिया, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहल्या।

Home / Tonk / मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद कल, बंद को सफल बनाने के लिए बैठक में की चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो