scriptvideo: टोंक में जीत के बाद बोले सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सत्ता में आते ही कांग्रेस ने राज्य में विकास कार्य रोके | Congress come to power prevented the development of the state | Patrika News
टोंक

video: टोंक में जीत के बाद बोले सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सत्ता में आते ही कांग्रेस ने राज्य में विकास कार्य रोके

भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया लगातार दूसरी बार इस क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
 

टोंकMay 24, 2019 / 03:52 pm

pawan sharma

congress-come-to-power-prevented-the-development-of-the-state

video: टोंक में जीत के बाद बोले सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सत्ता में आते ही कांग्रेस ने राज्य में विकास कार्य रोके

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार फिर ये सीट भाजपा की झोली में डाली है। भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया लगातार दूसरी बार इस क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा को 1 लाख 11 हजार 291 मतों के अंतर से हराया। विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र पर कांग्रेस ने परचम लहराया था, लेकिन जनता ने छह माह में ही कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को विजयी बनाया। मतगणना स्थल पर जीत के बाद पेश है सांसद से बातचीत के अंश..
ऐसे क्या कारण रहे कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी जनता ने केन्द्र में भाजपा का साथ दिया है?

देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री के साथ नहीं हुआ है। प्रदेश की सरकार विकास कार्य के लिए राशि नहीं दे रही है। इस लिए विकास के कार्य रूक गए है। कर्ज माफी के नाम पर राज्य सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। जनता प्रधानमंत्री के रूप में रूप में नरेन्द्र मोदी का पसंद कर रही है।
दुबारा सांसद बनने के बाद रेल व उद्योगों की स्थापना के लिए क्या प्रयास करेंगे?

अजमेर-सवाईमाधोपुर वाया टोंक के लिए राज्य सरकार तय मापदण्डों के अनुसार आधी राशि व भूमि दे तो केन्द्र सरकार इसमें पीछे नहीं हटेेगी। और रेल लाइन बिछाई जा सकेगी। वहीं राजधानी के पास होने के कारण टोंक सवाई माधोपुर में बड़े उद्योगों को स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं अलावा विकास के बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे बेरोजगारी में कमी आए।
विकास की क्या प्राथमिकताएं रहेगी?

सवाई माधोपुर के लिए चम्बल का पानी लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। टोंक को बीसलपुर बांध से पानी मिल जाता है। जबकि सवाई माधोपुर में पेयजल समस्या बनी हुई है। इसके अलावा दोनों जिलों के उपखण्डों व तहसीलों में विकास का चार्ट बना कर उसे धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए गांवों में पहले की भांति बिजली, पानी एवं सडक़ के कार्य प्राथमिकता से होंगे। वहीं गर्मी के चलते इस बार सर्वप्रथम पानी की समस्या से का समाधान किया जाएगा।
पिछले कार्यकाल में कोई टीस रही हो तो बताएं?

पिछले कार्यकाल व चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ग्राम पंचायतों के गांव छूट गए, जिनके बारे में जानकारी है। अबकि बार प्रयास रहेंगे। उन गांवों में भी जाया जाए और वहां की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। कई समस्याएं अभी भी बरकरार है। सभी के सहयोग से इनका निराकरण किया जाएगा। पिछले चार माह में कई विकास के कार्य रूके है। इन्हें फिर से शुरू करवाया जाएगा। जनता की जीत का कर्ज विकास कार्य कर के चुकाएंगे।

Home / Tonk / video: टोंक में जीत के बाद बोले सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सत्ता में आते ही कांग्रेस ने राज्य में विकास कार्य रोके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो