scriptvideo: गोष्ठी में उन्नत खेती के उपाय बता कर सरसों के मिनिकिट का वितरण किया | Distributed Minicit Of Mustard | Patrika News
टोंक

video: गोष्ठी में उन्नत खेती के उपाय बता कर सरसों के मिनिकिट का वितरण किया

अटल सेवा केन्द्र में सरपंच की अध्यक्षता में 124 महिला कृषकों को सरसों के मिनिकिट का वितरण किया गया।
 

टोंकOct 15, 2017 / 02:16 pm

pawan sharma

मिनिकिट का वितरण

आवां. कृषि विभाग की ओर से अटल सेवा केन्द्र मेंमें 124 महिला कृषकों को सरसों के मिनिकिट का वितरण किया गया।

आवां.
कृषि विभाग की ओर से शनिवार को अटल सेवा केन्द्र में सरपंच राधेश्याम चन्देल की अध्यक्षता में 124 महिला कृषकों को सरसों के मिनिकिट का वितरण किया गया। सहायक कृषि अधिकारी इन्द्रमल जैन ने बताया कि बड़ोली, राजकोट, सीतापुरा, टोडा का गोठड़ा, आवां, ख्वासपुरा, चांदसिंहपुरा, और टोकरावास पंचायतों की महिलाओं को चने के 40, मसूर के 42, सरसों के 1240 और अलसी के 20 मिनिकिट दिए गए।
शुरुआत में महिलाओं की गोष्ठी हुई। इसमें उन्नत खेती के उपाय सुझाए गए। कृषि पर्यवेक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि रामघणी, फोरन्ता देवी, मनभर देवी, मीनाक्षी, सुशीला, रेखा कंवर, वैजन्ती माला, पार्वती आदि ने तापमान वृद्धि, बीजोपचार आदि से सम्बन्धित सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का
समाधान किया।
टोडारायसिंह. कृषि मण्डी में अव्यवस्थाओं के चलते नाराज व्यापारी उपखण्ड अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट आए। इधर, समर्थन मूल्य पर मंूग की खरीद भी शुरू की गई। कृषि उपज मण्डी व्यापार मण्डल ने शुक्रवार को गौण मण्डी यार्ड में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
सुधार नहीं होने तक मण्डी कार्य बंद रखने की चेतावनी दी थी। इसके बाद एसडीओ ने मण्डी परिसर में मण्डल अध्यक्ष राजेश मोडकिया समेत व्यापारी व मण्डी प्रशासन के बीच चर्चा कर व्यवस्थाओं सुधार किया गया। इसके बाद व्यापारी काम पर लौटे।
इधर, गौण मण्डी यार्ड में नेफेड के तहत मंूग की खरीद समय पर नहीं करने से दो दिन में किसानों की भीड़ बढ़ गई थी। एसडीओ ने दो कांटे लगवाकर समर्थन मूल्य पर भी खरीद शुरू करवाई गई। मण्डी प्रभारी ने बताया कि उड़द का केन्द्र भी स्वीकृत किया गया है। शीघ्र खरीद शुरू कराई जाएगी।
सडक़ का कार्य रूका
मालपुरा कृषि उपज मण्डी समिति में कृषि विपणन बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे सडक़ निर्माण कार्य में राजनैतिक अड़चनों के चलते ठेकेदार ने सडक़ निर्माण कार्य बंद कर रखा है। कार्य बंद होने से इन दिनों कृषि मण्डी में मूंग सहित अन्य जिंस लेकर आने वाले किसानों व व्यापारियों को परेशानियों हो रही है।
मण्डी में कृषि विपणन बोर्ड की ओर से सडक़ निर्माण का कार्य चलाया जा रहा है। पुराने सडक़ मार्ग को खोदकर चले जाने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। समर्थन मूल्य पर भी मूंग की खरीद शुरू होने से मण्डी में माल की आवक बढ़ गई है। इस सम्बन्ध में मण्डी सचिव ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि राजनैतिक अड़चनों के चलते ठेकेदार ने कार्य बंद कर रखा है। कृषि विपणन बोर्ड का मामला है। सडक़ मार्ग की स्वीकृति व लागत की जानकारी नहीं है।

Home / Tonk / video: गोष्ठी में उन्नत खेती के उपाय बता कर सरसों के मिनिकिट का वितरण किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो