scriptरंगोत्सव होली का पर्व कल से मनाया जाएगा | Festival of colors will be celebrated tomorrow | Patrika News
टोंक

रंगोत्सव होली का पर्व कल से मनाया जाएगा

रंगोत्सव बुधवार से मनाया जाएगा। इसके तहत बुधवार शाम होली दहन व गुरुवार को धुलण्डी मनाई जाएगी।

टोंकMar 19, 2019 / 01:56 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

Holi combustion

टोंक में होली पर्व को लेकर सजी दुकान।

टोंक. दो दिवसीय रंगोत्सव बुधवार से मनाया जाएगा। इसके तहत बुधवार शाम होली दहन व गुरुवार को धुलण्डी मनाई जाएगी। विद्यालयों, कॉलेजों व कार्यालयों में सोमवार को होली का रंग चढ़ा रहा।

बाजार में रंग-गुलाल पिचकारी आदि की बिक्री में तेजी रही। जिलेभर में लोग इसकी तैयारियों में लगे रहे। पुलिस की ओर से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल व्यवस्था की गई है।
बाजार में इस बार बाहुबली, डोरीमन, फव्वारों, प्रेशर, घोड़ा, मेंढक़, बैंगन, बंदूक, बोतल, कार समेत राजनेता आदि खिलौनों के रूप में बनी पिचकारियां बच्चों को लुभा रही है।

दुकानदारों ने बताया कि विभिन्न प्रकार की पिचकारियां 20 से ढाई सौ रुपए तक व विभिन्न रंगो की गुलाल 40 से 150 सौ रुपए किलो तक बिक रही है। रोडवेज बस स्टैण्ड पर यात्रियों की दिनभर रेलमपेल बनी रही।

ऐसे होगी जलापूर्ति
धुलण्डी पर जलदाय विभाग की ओर से शहर में जलापूर्तिअलग-अलग समय पर की जाएगी। सहायक अभियंता राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े 4 बजे खलियानों की बगीची,

गांधी पार्क, साढ़े 8 बजे सिविल लाइन, टेलीफोन कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र, 11 बजे सिविल लाइन, मेहंदीबाग, पटेल सर्कल, गड्ढा पहाडिया, साढ़े 11 बजे पुरानी टोंक, पांच मंदिर, जोशियों का मोहल्ला, पालूकावास, इमाम बाड़ा,
बटवालान, देशवाली मोहल्ला, दोपहर साढ़े 12 बजे रजबन, पांचबत्ती, गड्ढा पहाडिया, हाउसिंग बोर्डसेक्टर 2 व 3, पौने एक बजे कृषि मंडी, काली पलटन, धन्नातलाई, दोपहर 12 से एक बजे तक बड़ा तख्ता,

एक बजे छावनी, मराठा कॉलोनी, डेढ़ से सवा दो बजे तक इन्द्रा कॉलोनी, शर्माकॉलोनी, सवाईमाधोपुर रोड, ढाई से साढ़े तीन बजे तक कम्पू, दोपहर तीन से शाम 4 बजे छोटा तख्ता, डेढ़ से दो बजे तक गुलजारबाग,
डेढ़ से ढाईबजे तक तुम्बीपुरा नैनसुख की बगिया, जिंसी, शाम 4 से 5 बजे तक नायको का मोहल्ला, शास्त्री नगर, शाम पांच से साढ़े 5 तक तालकटोरा, शाम 5 बजे पुलिस लाइन, खोजा बावड़ी, सिंधी कॉलोनी,
साढ़े 5 से सवा 6 बजे तक मोदी की चौकी प्रथम, शाम साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक छोटा शार्गिद पेशा, शाम 6 बजे हाउसिंग बोर्डसेक्टर एक, शाम 6 से साढ़े 6 बजे तक देवली रोड, साढ़े 6 से साढ़े सात बजे तक महादेववाली,
शिव शक्ति नगर, शाम 7 से पौने 8 बजे तक नजर बाग, शाम साढ़े 7 से रात 8 बजे तक विकास विहार, सिंधी श्मशान, जेल रोड, रात 8 से साढ़े 8 बजे तक डाइट रोड, साढ़े 8 से 9 बजे तक दाल मिल,
रात 9 से साढ़े 9 बजे तक ताज कॉलोनी, रात साढ़े 9 से साढ़े दस बजे तक कृष्णा कॉलोनी, साढ़े 10 से 11 बजे तक आदर्श नगर में जलापूर्तिकी जाएगी।

Home / Tonk / रंगोत्सव होली का पर्व कल से मनाया जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो